Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघरः पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा एसिड अटैक पीड़ित, दहशत में पूरा परिवार
    झारखंड

    देवघरः पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा एसिड अटैक पीड़ित, दहशत में पूरा परिवार

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। देश की सबसे बड़ी अदालत ने भले ही साल 2013 में ही तेजाब की अवैध बिक्री पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन धड़ल्ले से हो रहे एसिड के अवैध कारोबार और एसिड अटैक के मामले अब भी बददस्तूर जारी हैं। ताजा मामला सामने आया है कुंडा थाना इलाके के चांडीह गांव के जहां के रहने वाले संजय साह अपनी जान बचाने की फरियाद लिए जिले के पुलिस कप्तान के पास गुहार लगाने पहुंचे थे।

    तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे और पत्नी के साथ खाकी की चौखट पर जुल्म की दास्तां सुना रहे पीड़ित परिवार की आंखों से उस मंजर को याद कर बरबस ही झलक रहे थे। बताया जा रहा है कि भाई के झगड़े में उसके चाचा ने एसिड से हमला कर दिया। इसी बीच देवघर के सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी विकाशचंद्र श्रीवास्तव की नजर पीड़ितों पर पड़ी और उन्होंने पीड़ित परिवार को फौरन अपने दफ्तर बुलाया। बतौर एसडीपीओ पूरा मामला कुंडा थाना थाना इलाके के चांडीह गांव का है, जहां पीड़ित संजय के ऊपर एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ की मानें तो पीड़ित ने बीते 1 जून को ही कुंडा थाने में आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पीड़ित के मुताबिक हमलावर अब और भी आक्रामक तेवर के साथ आये दिन जान मारने की धमकी दे रहा है।

    ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही हुई। बहरहाल, जिले के सदर एसडीपीओ ने पीड़ित को इंसाफ का भरोसा तो जरूर दिलाया है, लेकिन उस खौफ का क्या जिसके साये में एसिड अटैक का परिवार सहमा हुआ सा जिंदगी बसर कर रहा है। यह सवाल समाज के उन ठेकेदारों से भी जो हकीकत जानते हुए भी नकाबपोश बन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे है क्योकि तेजाबी दर्द का दंश उनसे पूछिये जनाब जिन्होंने उस कराह को झेला है।

    #Jharkhand News Acid attack Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के दाम में तीसरे दिन भी बढ़ोतरी, कच्चा तेल भी तेज
    Next Article बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स आौर निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.