Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा, स्वास्थ्य मंत्री पद संभालते ही करेंगे यह बड़ा काम
    जामताड़ा

    इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा, स्वास्थ्य मंत्री पद संभालते ही करेंगे यह बड़ा काम

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/जामताड़ा: सोमवार को इरफान अंसारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने जा रहे हैं. पदभार संभालने से पहले उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं. मंत्री ने कहा कि अगर किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होती है, तो शव को बिना बिल चुकाए परिजनों को सौंपना होगा. उन्होंने कहा कि यह कदम अस्पतालों के मनमाने रवैये को रोकने के लिए उठाया जाएगा, और ऐसा नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    मंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों ने इलाज को व्यवसाय बना लिया है, और आयुष्मान योजना के मापदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत सभी अस्पतालों को आवश्यक मापदंडों का पालन करना होगा. जो अस्पताल मापदंडों में गड़बड़ी करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों के इलाज में अनियमितताओं पर मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, और दोषी पाए गए अस्पतालों को सील कर उनके मालिकों को जेल भेजा जाएगा.
    मंत्री ने सरकारी अस्पतालों के सुधार की बात भी की. उन्होंने कहा कि झारखंड के सरकारी अस्पतालों को दिल्ली के अस्पतालों के स्तर तक बेहतर बनाया जाएगा, ताकि मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

    फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई

    जामताड़ा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले मंत्री इरफान अंसारी ने वहां के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे फर्जी डॉक्टरों पर भी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि फर्जी डिग्री के आधार पर काम करने वालों के खिलाफ जांच होगी और दोषी पाए गए डॉक्टरों को जेल भेजा जाएगा.

    बेरोजगार युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में अवसर

    मंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने के लिए स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अवसर दिया जाएगा. इस कदम से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि विभाग में गुणवत्ता भी बढ़ेगी.

    अस्पताल मापदंड अस्पताल सील अस्पतालों पर कार्रवाई आयुष्मान योजना इरफान अंसारी जामताड़ा झारखंड झारखंड समाचार झारखंड सरकार झारखंड स्वास्थ्य विभाग धनबाद निजी अस्पताल फर्जी डॉक्टर बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर मिहिजाम शव सौंपने की घोषणा सरकारी अस्पताल सुधार स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री पद स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोश में नहीं हैं मुख्यमंत्री नीतीश!, बोले तेजस्वी-बिहार में लाठी-डंडे की सरकार
    Next Article नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर की फायरिंग, 3 दिनों में दूसरा हमला

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.