Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पसंद की लड़की से शादी को नहीं मानी मां तो बेटे ने उठाया यह खौफनाक कदम
    क्राइम

    पसंद की लड़की से शादी को नहीं मानी मां तो बेटे ने उठाया यह खौफनाक कदम

    SinghBy SinghDecember 7, 2024Updated:December 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नईम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Crime) से एक बार फिर दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने जिस बेटे को जन्म देकर धरती पर लाया, वही उसके लिए काल बन गया. उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटे को उसकी पसंद की लड़की से शादी कराने को तैयार नहीं थी. इससे नाराज बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, 45 वर्षीया विधवा महिला की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने इसे लूटपाट की वारदात बताते हुए पुलिस को झूठी कहानी भी सुना डाली. हालांकि, पुलिस ने जांच और सबूतों के आधार पर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया और मां के हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र के रघुबीर नगर में 6 दिसंबर को 22 वर्षीय एक बेटे ने अपनी विधवा मां की हत्या कर दी. महिला के दो अविवाहित बेटे हैं. आरोपी छोटा बेटा एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी मां इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी. इसके बाद गुस्से में आकर उसने मां की हत्या कर डाली. मृतका की पहचान 45 वर्षीया सुलोचना के रूप में हुई है. महिला के पति सेना में लेफ्टिनेंट थे और 2019 में ही उनकी मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि मृतक सुलोचना का 26 वर्षीय बड़ा बेटा कपिल एक कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है, जबकि आरोपी सावन माल ढोने वाला चैंपियन वाहन चलाता है.

    ऐसे पकड़ा गया मां का हत्यारोपी बेटा

    ख्याला थाना की पुलिस ने बताया कि  शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे थाना ख्याला में एक पीसीआर प्राप्त हुई, जिसमें सावन नामक कॉलर ने बताया कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर दी है. हत्यारा उसकी मां के कानों की बालियां भी छीनकर ले गया है. स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर और फिर अस्पताल पहुंची. पुलिस को जब घटनास्थल की जांच में डकैती की आशंका नहीं दिखी तो हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. फिर मृतका के रिश्तेदारों, पड़ोसियों से पूछताछ और तकनीकी जानकारी जुटाने पर मृतका के छोटे बेटे सावन का आचरण संदिग्ध पाया. इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी बेटे ने सारी सच्चाई उगल दी.

    मां ने संपत्ति से बेदखल करने की कही थी बात

    आरोपी सावन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हाल ही में उसके बड़े भाई कपिल की शादी तय हुई थी. इस पर उसने अपनी मां से कहा कि वह भी एक लड़की से शादी करना चाहता है, जिसे वह काफी समय से जानता है. आरोपी के अनुसार, इस बात पर उसकी मां ने उसे डांटा और धमकी दी कि दोबारा इस बारे में जिक्र करने पर उसे उनकी संपत्ति से कुछ नहीं मिलेगा. मां की इस बात से सावन नाराज हो गया. उसने यह भी दावा किया कि उसने अपनी सारी कमाई मां को दे दी थी. इससे आहत होकर उसने अपनी मां की हत्या की योजना बनाई. उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बहाने बनाए, लेकिन पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत से मामले को सुलझा लिया और कुछ ही घंटों में वारदात का पता लगा लिया.

    Also Read: फिल्मी अंदाज में IT और ED ने चावल कंपनी में मारी रेड 

    22 वर्षीय बेटा 22-year-old son 45 वर्षीया विधवा महिला 45-year-old widow woman Crime news crime update Delhi delhi crime Delhi Police Khyala police station area new delhi Raghubir Nagar Sawan Son kills mother क्राइम अपडेट क्राइम न्यूज ख्याला थाना क्षेत्र दिल्ली दिल्ली क्राइम दिल्ली पुलिस नई दिल्ली मां का हत्यारा बेटा रघुबीर नगर सावन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में होगा हॉकी का रोमांच, सारा अली खान होंगी उद्घाटन समारोह में शामिल
    Next Article मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा: बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.