Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संजय यादव छोटे भाई जैसे, उनके मंत्री बनने से नाराजगी नहीं, दोनों मिलकर काम करेंगे : सुरेश पासवान
    झारखंड

    संजय यादव छोटे भाई जैसे, उनके मंत्री बनने से नाराजगी नहीं, दोनों मिलकर काम करेंगे : सुरेश पासवान

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान का नाम अंतिम समय में मंत्रिमंडल से कट गया था. इससे देवघर जिला राजद के नेता-कार्यकर्ता नाराज हैं और राजद आलाकमान के निर्णय का विरोध कर रहे हैं. मंत्री नहीं बनाए जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को देवघर विधायक सुरेश पासवान ने जटाही स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से खुलकर बात की. सुरेश पासवान ने कहा कि मंत्री बनना, नहीं बनना, इस पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का आदेश चलता है. राजद से चार विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं और मंत्री किसी एक को बनना था. मुझे विधायक दल का नेता बनाया गया है.

    जनता की मांग थी कि मुझे मंत्री मंत्री बनाया जाए. यह बात भी हुई थी, लेकिन अंतिम निर्णय तो आलाकमान करती है. संजय प्रसाद यादव राजद के वरिष्ठ नेता हैं. हमलोग एक साथ मिलजुल कर काम करेंगे. संजय यादव के मंत्री बनने से हमको कोई एतराज नहीं है. हमलोग दल में है और मजबूती के साथ दोनों भाई मिलकर काम करेंगे. सुरेश पासवान मंत्री नहीं बना, लेकिन मेरा नाम तो पहले से ही मंत्री में है. लोग मुझे अभी भी मंत्री जी ही कहते हैं. अगर मंत्री भी बनते तो भी लोग मुझे मंत्री जी ही कहते. इसलिए कोई टीका-टिप्पणी और छींटाकशी की बात नहीं है. संजय यादव छोटे भाई हैं और पार्टी का जो निर्णय है, उसके अनुसार हमलोग मिलकर काम करेंगे. देवघर विधानसभा में किसी तरह काम नहीं रुकेगा. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम और मंत्री से बात हुई है. विकास में कोई कटौती नहीं होगी.

    बोर्ड-निगम का कोई लोभ-लालच नहीं है

    मेरे मंत्री नहीं बनने से स्थानीय लोग दु:खी है और दल के निर्णय का विरोध कर रहे हैं. लेकिन वैसी कोई बात नहीं है. जनता को बता दिया गया है कि देवघर के विकास कोई कमी नहीं होगी. मैं विधायक रहते हुए मंत्री जैसा काम करके देवघर विधानसभा के लोगों को दिखाऊंगा. जहां तक बोर्ड-निगम की जिम्मेदारी की बात है तो यह सीएम हेमंत सोरेन और लालू-तेजस्वी पर निर्भर करता है. उसके लिए कोई लोभ और लालच नहीं है. जिस तरह देवघर की जनता ने अपार वोट देकर मुझे विजयी बनाया है, उसी तरह देवघर का विकास करूंगा.

    चुनाव झारखंड तेजस्वी यादव देवघर देवघर विकास देवघर विधायक पार्टी निर्णय बोर्ड-निगम मंत्री नहीं बनना मंत्री पद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद राजनीति राजनीतिक निर्णय लालू प्रसाद यादव विकास कार्य विधायक दल शपथ ग्रहण समारोह संजय प्रसाद यादव सुरेश पासवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन से नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article मिट्टी और किसान दोनों भगवान की तरह पूजा जाना चाहिए : अरविंद मुर्मू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.