मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के घर 15 नवंबर को दूसरी बार खुशी आई, जब रितिका ने बेटे को जन्म दिया. इस खुशखबरी को रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा किया था. अब, रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम उजागर किया है, जो अब तक फैंस के लिए एक रहस्य बना हुआ था.
रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने परिवार के सभी सदस्यों के निकनेम वाली फोटो शेयर की, जिसमें उनके बेटे का नाम ‘अहान’ बताया गया. इस पोस्ट में क्रिसमस थीम आधारित चार टॉयज दिखाए गए हैं, जिनमें रोहित का निकनेम “Ro”, रितिका का “Rits”, उनकी बेटी का “Sammy” और बेटे का “Ahaan” लिखा हुआ था, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनके बेटे का नाम ‘अहान’ है.
रोहित शर्मा अपने बेटे के जन्म के कारण 25 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ नहीं पाए थे, और पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम ने 295 रन से जीत हासिल की थी. रोहित शर्मा 25 नवंबर को ही भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे और अब वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ 50 ओवर का टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसमें उनकी वापसी हो चुकी है. इस मैच में चोटिल शुभमन गिल भी वापस आ गए हैं.
रोहित शर्मा ने अपने बच्चे के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “फैमिली, जहां हम चार हैं.” इस पोस्ट से उनकी खुशी और परिवार के साथ बिताए गए पल की झलक मिलती है.
रोहित शर्मा के बेटे का नाम सामने आया, पत्नी रितिका ने पोस्ट कर दी जानकारी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

