Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर से सुरेश पासवान, सारठ से चुन्ना सिंह और मधुपुर से हफीजुल हसन जीते
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर से सुरेश पासवान, सारठ से चुन्ना सिंह और मधुपुर से हफीजुल हसन जीते

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: जिले की तीन विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. शनिवार को देवघर कॉलेज परिसर में हुई मतगणना के बाद जिला प्रशासन ने शाम में चुनाव परिणाम जारी किया है. इसमें देवघर सीट से राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान ने जीत दर्ज की है. उन्हें 156079 वोट मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी नारायण दास को 39721 वोटों से हराया. नारायण दास को कुल 116358 वोट मिले. सुरेश पासवान पहले भी देवघर से तीन बार देवघर से विधायक रह चुके हैं. इस बार उन्होंने चौथी बार जीत दर्ज की है. जिले में सबसे बड़े जीत के अंतर से सुरेश पासवान जीते हैं. वहीं सारठ से झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्हें 143953 वोट मिले. उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रणधीर सिंह को 37429 वोटों से शिकस्त दी. रणधीर सिंह को 97790 वोट मिले. जबकि मधुपुर से झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन विजयी घोषित किए गए हैं. उन्हें 143953 वोट मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गंगा नारायण सिंह को 20027 वोटों से हराया.

    जीते हुए प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने पूर्णिया सांसद पहुंचे देवघर

    महागठबंधन के जीते प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्णिया के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार शाम को देवघर पहुंचे. मतगणना स्थल देवघर कॉलेज में पहुंचकर पप्पू यादव ने चुनाव जीते महागठबंधन के विजयी प्रत्याशी चुन्ना सिंह, सुरेश पासवान और हफीजुल हसन का हौसला बढ़ाया और जीत की बधाई दी.

    चुनाव परिणाम चौथी बार देवघर कॉलेज नारायण सिंह पासवान प्रतिद्वंदी भाजपा महागठबंधन रणधीर सिंह विजयी प्रत्याशी विधानसभा हौसला बढ़ाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी विधानसभा: झामुमो के राम सूर्य मुंडा की जीत, बीजेपी के नीलकंठ सिंह मुंडा को 42,053 वोटों से हराया
    Next Article हिमंता को मात देकर हेमंत ने झारखंड में बनाया बहुमत वाली सरकार, देखें कौन प्रत्याशी की कहां से हुई जीत दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.