Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डैम में समा गए तीन घरों के चिराग, नहाने उतरे थे 6 दोस्त, डूबता देख बाकी फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    डैम में समा गए तीन घरों के चिराग, नहाने उतरे थे 6 दोस्त, डूबता देख बाकी फरार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2024Updated:November 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : मैथन डैम में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 युवक डूब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही परिजन, स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. अब तक 2 शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है.

    क्या है पूरा मामला

    धनबाद के बरमसिया और नया बाजार क्षेत्र से 6 दोस्तों का ग्रुप शाम लगभग 4 बजे मैथन डैम घूमने गया था. सभी दोस्त डैम के नीचे स्थित तीन टावर के पास नहाने उतर गए. इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए. वहीं, बाकी तीन युवक डरकर बिना किसी को बताए ही वापस धनबाद लौट आए. इधर, जब ये तीन युवक घर नहीं लौटे  तो परिजनों ने उनसे पूछताछ की. शुरुआत में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन बाद में एक युवक ने यह खुलासा किया कि वे मैथन डैम में नहाने गए थे और इस दौरान तीन दोस्त उसी में डूब गए. जानकारी मिलते ही परिजन धनबाद से मैथन पहुंच गए.

    सुबह निकाले गए दो शव, तीसरे की तलाश जारी

    मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, सीओ कृष्ण मरांडी, सीआईएसएफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि अंधेरे के कारण रात भर कोई सफलता नहीं मिल पाई. गुरुवार सुबह से खोजबीन फिर से शुरू की गई. सुबह करीब 10 बजे युवराज सिंह का शव गहरे पानी से निकाला गया. लगभग 10:15 बजे जयद हुसैन का शव भी बरामद कर लिया गया. तीसरे युवक नयाब गदी का शव अब तक नहीं मिल पाया है.

    परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

    परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद युवकों को बचाया जा सकता था. हालांकि, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मुस्तैदी से बचाव कार्य में जुटे थे. सीओ कृष्णा मरांडी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और शवों की तलाश जारी है.

    Also Read: सरकारी योजना का झांसा देकर युवक से 1 लाख रुपए की ठगी

    6 friends 6 दोस्त administration administration in rescue work Barmasiya bathing in the dam bodies of youths bodies recovered CISF CO Krishna Marandi deep water Dhanbad drowning incident incident site local people Maithon Dam Maithon Dam incident Maithon OP Mukhiya representative Naya Bazar negligence allegations rescue work search search for third youth taking out bodies youths drowned खोजबीन गहरे पानी घटनास्थल डूबने की घटना डूबे युवक डैम में नहाना तीसरे युवक की तलाश धनबाद नया बाजार प्रशासन बचाव कार्य बचाव कार्य में प्रशासन बरमसिया मुखिया प्रतिनिधि मैथन ओपी मैथन डैम मैथन डैम की घटना युवकों के शव लापरवाही आरोप शव निकालना शव बरामद सीआईएसएफ सीओ कृष्ण मरांडी स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी योजना का झांसा देकर युवक से 1 लाख रुपए की ठगी
    Next Article जांच अडानी से शुरू करें, पीएम मोदी का नाम सामने आएगा: राहुल गांधी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.