Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Jharkhand Foundation Day 2024 : राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर दी शुभकामनाएं
    झारखंड

    Jharkhand Foundation Day 2024 : राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर दी शुभकामनाएं

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments3 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 15 नवंबर को झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रमुख नेताओं ने झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के निर्माण और जनजातीय समाज के संघर्ष की सराहना की.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “झारखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई! भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे अनेक वीरों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है. प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस राज्य के लोगों ने देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है. मेरी कामना है कि झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और यहां के निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो.”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है. मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े.” पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन.”

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “झारखंड वासियों की सभ्यता और अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA सदैव संकल्पित है.” उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष को सम्मानित किया, जो आज भी आदिवासी समाज को प्रेरित करता है.

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, “प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित एवं खनिज सम्पदा से परिपूर्ण इस राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं.” उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. राज्यपाल ने समस्त राज्यवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्विटर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और लिखा, “आज का दिन हमारे लिए विशेष है – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस. हमारी समृद्ध संस्कृति, जनजातीय, मूलवासी विरासत और प्राकृतिक संपदा हमारी पहचान है, हमारा गौरव है.”

    इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें झारखंड के ऐतिहासिक योगदान और आदिवासी समाज के संघर्ष को याद किया गया.

    15 नवंबर आदिवासी समाज जनजातीय गौरव दिवस जयंती झारखंड झारखंड इतिहास झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राजनीतिक झारखंड समृद्धि झारखंड संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक संसाधन बलिदान भगवान बिरसा मुंडा भारतीय राजनीति रांची राज्य का गठन राज्य विकास राज्यपाल संतोष गंगवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राहुल गांधी शुभकामनाएं संघर्ष स्थापना दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Foundation Day 2024: ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें कैसे बिहार से अलग होकर बना झारखंड
    Next Article गुरु नानक जयंती 2024 : सिख धर्म के पहले गुरु की 555वीं वर्षगांठ, प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जा रही है

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.