Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड को बचाना है तो गठबंधन सरकार के हाथों को मजबूत बनाएं: कल्पना सोरेन
    झारखंड

    झारखंड को बचाना है तो गठबंधन सरकार के हाथों को मजबूत बनाएं: कल्पना सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: भाजपा नहीं चाहते हैं आदिवासी का सरना धर्म कोड हो. भाजपा के लोगों को आदिवासी शब्द से चिढ़ होती है. वे हमें वनवासी बोलते हैं. हमारी भाषा, परंपरा, परिधान से इन्हें चिढ़ है. भाजपा 18 साल राज किया पर माताओं, बहनों को सम्मान नही दिया, हेंमत सरकार के पांच सालों के अंदर माताओं, बहनों एंव सभी वर्ग को लोगों को सम्मान देने की काम किया. उक्त बातें मंगलवार को नाला विधानसभा के बागडेहरी फुटबॉल मैदान में झामुमो चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहीं. उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रबीद्रनाथ महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर झारखंड के अंदर छिपे हुए खनिजों पर है, इन्हें लोक कल्याण से कोई मतलब नहीं है. कहा कि जब मणिपुर राज्य में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा था तो वहां बीजेपी का शासन होने के बावजूद भी किसी ने इस घटना के खिलाफ आवाज नहीं उठाया. कहा कि पूर्व की डबल इंजन की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था. 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया था. हजारों सरकारी स्कूल बंद कर दिया था. गरीबों के आवास का पैसा भाजपा शासित प्रदेशों में बांटा, लेकिन जब 2019 में हेमंत सरकार आया तो ओल्ड पेंशन स्कीम को दोबारा चालू करवाया. हजारों राशन कार्ड बनवाया. गरीबों को अबुआ आवास मिला, माता बहनों को सम्मान मिला. झारखंड की सरकार किसानों दलितों की सरकार है. पूर्व की भाजपा सरकार ने जहां ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया, हेमंत सरकार ने पिछड़ों का 27 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा में पारित कर केंद्र को भेजा था, लेकिन केंद्र ने उस फाइल को अटका कर रख दिया. महागठबंधन की सरकार 25 लाख लोगों को अबुआ आवास देने का काम कर रहे हैं. 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन का लाभ दिया जा चुका है, मेगा लिफ्ट इरीगेशन के तहत झारखंड में सिंचाई को लेकर एक क्रांति आ रही है. आने वाले समय में झारखंड के अंदर सुखार जैसे स्थिति पैदा नहीं होगी. उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व की डबल इंजन की सरकार ने डबल ताकत लगाकर झारखंड का विनाश कर दिया है. अबुआ सरकार ने दो-दो जेपीएससी परीक्षा निकाल कर आज परीक्षार्थियों को राज्यभर में सेवा देने का मौका दिया है. हमारे झारखंड के खनिज का रॉयल्टी का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपया केंद्र सरकार दबा कर बैठी है. ये नहीं चाहते हैं हमारे बच्चे पढ़ लिखकर शिक्षित हों, हमारे माताएं आत्मनिर्भर बनें, युवाओं को नौकरी मिले. ये चाहते हैं हर बात के लिए हम उनके सामने हाथ फैलाएं. उन्होंने नाला विधानसभा से रबीद्रनाथ महतो को भारी मतों से विजय बनाकर महागठबंधन हाथ मजबूत करने की अपील किया. मौके पर नाला विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी रबीद्रनाथ महतो ने बंगला हिन्दी भाषाओं में संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र के जनता को भरोसा दिलाया. कहा कि मैंने नाला विधानसभा में पिछले 20 सालों में जो कार्य नहीं हुआ वह कर दिखाया और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने जनता से आपील करते हुए कहा कि आगामी 20 नवंबर को तीर कमान छाप पर बटन दबाकर नाला विधानसभा सीट से झामुमो का हाथ मजबूत करें. मौके पर फुरकान अंसारी, समर माजि, जयश्वर मुर्मू, मनोरंजन सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थकों उपस्थित थे.

    अबुआ आवास आत्मनिर्भर आवास कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी जनता भरोसा दिलाया रबीद्रनाथ महतो राज्यभर विधानसभा सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रही, राज्य की सुरक्षा पर संकट: बाबूलाल मरांडी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया में चुनावी सभा को किया सम्बोधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.