Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’, 125 करोड़ की हुई फंडिंग!
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’, 125 करोड़ की हुई फंडिंग!

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा गरमा गया है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को दावा किया कि वोट जिहाद के लिए 125 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई है. उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज होने का भी दावा किया और कहा कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे. उनका आरोप है कि यह फंडिंग महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के विभिन्न स्थानों से की गई थी.

    किरीट सोमैया का क्या है दावा

    मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किरीट सोमैया ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि वोट जिहाद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग हुई है और अब मैं इसका पूरा खुलासा करने जा रहा हूं.” सोमैया ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वह मंगलवार को मुंबई के मुलुंड ईस्ट (नवघर) पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने जाएंगे. उनका आरोप है कि शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और सामना के संपादक संजय राउत इस मामले से जुड़े हुए हैं.

    बेनामी खातों से जुड़े आरोप

    किरीट सोमैया ने मालेगांव के सिराज अहमद और मोईन खान पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर दो दर्जन बेनामी बैंक अकाउंट खोले थे. इन खातों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से पैसे भेजे गए थे. सोमैया के मुताबिक, इन खातों में सिर्फ चार दिनों के भीतर 125 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ. उन्होंने दावा किया कि यह पैसे हवाला के जरिए महाराष्ट्र के विभिन्न गांवों में भेजे गए थे.

    किसानों के आधार कार्ड चोरी कर खोले खाते

    श्री सोमैया ने आरोप लगाया कि सिराज और मोईन ने मालेगांव में 17 किसानों का आधार कार्ड चोरी कर इनकी पहचान पर बेनामी खाते खोले थे. एक किसान को जब इस बात का पता चला तो उसने बैंक जाकर शिकायत की, लेकिन उसे वहां मदद नहीं मिली. बाद में उसने छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.

    चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों में शिकायत

    किरीट सोमैया ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग, सीबीआई, और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) में शिकायत की है. उन्होंने दावा किया कि यह पैसे वोट जिहाद के लिए उपयोग किए गए हैं और इसके जरिए चुनावों पर प्रभाव डालने की कोशिश की गई है.

    https://x.com/ians_india/status/1855885630372245815

    Also Read: Breaking : वोटिंग से एक दिन पूर्व ईडी की रेड, राजधानी में कई जगह चल रही कार्रवाई

    125 करोड़ रुपये Aadhaar card theft assembly elections benami accounts cantonment police station cbi Corruption Documents ED Election Commission election conspiracy election issues farmers Fir funding Gujarat hawala influence on elections Kirit Somaiya Madhya Pradesh Maharashtra Maharashtra Assembly Elections 2024 Malegaon Moin Khan mumbai Odisha Rs 125 crore Sanjay Raut Shiv Sena Siraj Ahmed Uddhav Thackeray Up vote jihad West Bengal आधार कार्ड चोरी ईडी उद्धव ठाकरे एफआईआर ओड़िशा किरीट सोमैया किसान गुजरात चुनाव आयोग चुनावी मुद्दे. चुनावी साजिश चुनावों पर प्रभाव छावनी पुलिस स्टेशन दस्तावेज पश्चिम बंगाल फंडिंग बेनामी खाते भ्रष्टाचार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मालेगांव मुंबई मोईन खान यूपी विधानसभा चुनाव वोट जिहाद शिवसेना संजय राउत सिराज अहमद सीबीआई हवाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट में कल भी रहेगा अवकाश, बदले में इस तारीख को खुला रहेगा कोर्ट
    Next Article रिटायर आईएएस अधिकारी के घर में हुई चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.