Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 4:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को दी गई विदाई, जस्टिस संजीव खन्ना 11 को मुख्य न्यायाधीश की लेंगे शपथ
    कोर्ट की खबरें

    सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को दी गई विदाई, जस्टिस संजीव खन्ना 11 को मुख्य न्यायाधीश की लेंगे शपथ

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, 10 नवंबर 2024 को अपने पद से रिटायर हो गए. आठ नवंबर को उनका सुप्रीम कोर्ट में आखिरी वर्किंग डे था. इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने उनकी विदाई के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें जस्टिस चंद्रचूड़ के योगदान की सराहना की गई और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई.

    जस्टिस संजीव खन्ना होंगे नए सीजेआई

    सीजेआई चंद्रचूड़ के रिटायर होने के बाद जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. जस्टिस खन्ना, जो फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं, 11 नवंबर को पद की शपथ लेंगे. उनका कार्यकाल छह महीने का होगा, क्योंकि वे 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे.

    सुप्रीम कोर्ट में खालीपन का अहसास

    जस्टिस संजीव खन्ना ने सीजेआई चंद्रचूड़ के विदाई समारोह में उनके असाधारण योगदान को सराहा. उन्होंने कहा कि जस्टिस चंद्रचूड़ के पद से हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक खालीपन का एहसास होगा. जस्टिस खन्ना ने सीजेआई चंद्रचूड़ को एक विद्वान और महान विधिवेत्ता करार देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित किया और सुप्रीम कोर्ट को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए.

    चंद्रचूड़ ने कहा हम आते हैं और चले जाते हैं

    सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी विदाई के अवसर पर कहा कि यह 25 साल उनके लिए सीखने का सफर रहा है.  उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “हम तीर्थयात्री या प्रवासी पंछी हैं, जज आते हैं और चले जाते हैं। मेरे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मैं कोर्ट को जस्टिस खन्ना के योग्य हाथों में छोड़ रहा हूं.”

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सीजेआई चंद्रचूड़ की सराहना करते हुए कहा कि उनके 52 साल के पेशेवर करियर में उन्हें इससे बेहतर जज कभी नहीं मिला. सिब्बल ने कहा, “हम आपसे हमेशा सहमत नहीं हो सकते, लेकिन हमें आपके द्वारा किए गए काम और आपकी न्यायिक प्रतिबद्धता को सलाम करना चाहिए.”  इसके अलावा, सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने भी सीजेआई चंद्रचूड़ की न्यायिक उपलब्धियों और उनके योगदान की सराहना की. खबरों के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना, जो अब सीजेआई पद के लिए तैयार हैं, ने अपने सीजेआई बनने से पहले ही अपनी मॉर्निंग वॉक की आदत में बदलाव किया है। दिल्ली के लोधी गार्डन में अकेले वॉक करने के उनके पुराने रूटीन को अब सुरक्षाकर्मियों के साथ बदल दिया गया है, हालांकि जस्टिस खन्ना ने सुरक्षा के साथ सैर करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें इसकी आदत नहीं है.

     

    अभिषेक मनु सिंघवी आर वेंकटरमणी कपिल सिब्बल जस्टिस खन्ना जस्टिस चंद्रचूड़ जस्टिस संजीव खन्ना डीवाई चंद्रचूड़ तुषार मेहता नई दिल्ली न्यायिक योगदान न्यायिक सुधार भारत के 51वें चीफ जस्टिस मुकुल रोहतगी मॉर्निंग वॉक रिटायरमेंट विदाई समारोह शपथ ग्रहण सीजेआई सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन सुरक्षा बदलाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पीएम मोदी का रोड शो कल, बोकारो-गुमला में जनसभा को करेंगे संबोधित
    Next Article छतरपुर में गरजे अमित शाह, बोले-नहीं मिलेगा अल्पसंख्यकों को आरक्षण

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026
    टेक्नोलॉजी

     RBI ने बदले UPI ऑटो-डेबिट नियम: ₹15,000 से ज्यादा पेमेंट पर अब OTP जरूरी

    April 22, 2026
    कोर्ट की खबरें

    पूर्व सांसद पीएन सिंह के आवास पर हमले मामले में नया मोड़, न्यायालय ने तीनों आरोपी को किया बरी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    April 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026

    सरायकेला में अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- स्तरहीन राजनीति कर रही पार्टी

    April 22, 2026

     RBI ने बदले UPI ऑटो-डेबिट नियम: ₹15,000 से ज्यादा पेमेंट पर अब OTP जरूरी

    April 22, 2026

    लातेहारः ह*त्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, वार*दात में इस्तेमाल रस्सी बरामद

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.