Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर कॉलेज में बनेगा बज्रगृह और ईवीएम रिसिविंग सेंटर, अधिकारियों ने लिया स्थल का निरीक्षण
    झारखंड

    देवघर कॉलेज में बनेगा बज्रगृह और ईवीएम रिसिविंग सेंटर, अधिकारियों ने लिया स्थल का निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2024Updated:November 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने संयुक्त रूप से बज्रगृह और रिसिविंग सेंटर का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2024 के तहत देवघर जिला में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। ऐसे में प्रशासनिक स्तर की तैयारी जोरों पर है, ताकि आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके. देवघर कॉलेज में वज्रगृह व रिसिविंग सेंटर तैयार हो रहा है. डीसी ने बताया कि देवघर महाविद्यालय में मतगणना के उपरांत ईभीएम रिसिविंग सेंटर व मतगणना स्थल के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. जल्द ही सारी तैयारियां पूर्ण करा ली जाएगी.  उपनिर्वाचन पदाधिकारी से कहा गया है कि मतदान के उपरांत विधानसभा वार ईवीएम रिसीव करना व उसके रखरखाव, वाहनों का पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाएं, हेल्प डेस्क की व्यवस्था, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें, ताकि मतदान के उपरांत सुगमतापूर्वक सामग्रियों को रिसीव किया जा सके व उन्हें रखा जा सके. आगे उन्होंने कहा कि वैसे ईभीएम जिनमें मॉक पोल के दौरान कुछ गड़बड़ी हुआ हो या फिर जो रिज़र्व ईभीएम है वो भी विधानसभा वार अलग रखवाने का निर्देश उपनिर्वाचन पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ईभीएम रिसिविंग के अलावा मतगणना को लेकर दीवार घेरने, बैरिकेटिंग, सीलिंग आदि का कार्य शुरू कर दिया गया है; ताकि चुनाव से पहले वहां सभी कार्य पूर्ण हो सके. पुलिस अधीक्षक श्री अम्बर लाकड़ा ने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम की जायेगी। इस दौरान मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर, उपनिर्वाचन पदाधिकारी देवघर, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, इंस्पेक्टर इंचार्ज नगर थाना एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें.

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंस्पेक्टर इंचार्ज नगर थाना ईवीएम रिसिविंग सेंटर उपनिर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त विशाल सागर गोपनीय प्रभारी चिकित्सा सुविधाएं चुनाव 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी दीवार घेरना देवघर देवघर महाविद्यालय पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा पेयजल बज्रगृह बिजली बैरिकेटिंग मतगणना स्थल मतदान मेडिकल टीम मॉक पोल रिज़र्व ईवीएम रिसिविंग सेंटर वाहनों का पार्किंग विधानसभा चुनाव शौचालय संबंधित अधिकारी सीलिंग सुरक्षा व्यवस्था हेल्प डेस्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले नगर आयुक्त ने सभी विभागों को तैयारियों के लिए निर्देशित किया
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे पर नई बेंच को सौंपा फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.