Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सिमडेगा में गरजे राहुल गांधी, बोले- संविधान को खत्म कर रही है बीजेपी
    झारखंड

    सिमडेगा में गरजे राहुल गांधी, बोले- संविधान को खत्म कर रही है बीजेपी

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सिमडेगा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा है, जबकि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है. राहुल गांधी ने महागठबंधन और कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे समाज में समानता की स्थापना और संविधान के अनुसार देश चलाने की पक्षधर हैं, जबकि बीजेपी इसका विरोध कर रही है. राहुल गांधी ने आगे कहा, “संविधान में आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों की सुरक्षा का प्रावधान है, लेकिन बीजेपी इस संविधान को खत्म करके बिरसा मुंडा की सोच, बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों को नष्ट करना चाहती है.”

    राहुल गांधी ने बीजेपी पर आदिवासी समाज के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, “बीजेपी आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहती है, लेकिन आदिवासी असल में उस भूमि के पहले मालिक हैं, जहां वे रहते हैं. बीजेपी आदिवासियों को वनवासी कहकर उनका जल, जंगल और जमीन छीनने की कोशिश कर रही है. हम कहते हैं कि संविधान में ‘वनवासी’ शब्द कहीं नहीं मिलेगा, क्योंकि जल, जंगल और जमीन का पहला अधिकार आदिवासियों का है.”

    कांग्रेस नेता ने कहा, “बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया. बीजेपी आदिवासियों के इस संघर्ष को नकारते हुए उन्हें वनवासी कहकर उनके अधिकारों को खत्म करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी आपको आदिवासी कहकर आपके अधिकारों की रक्षा करेगी.” राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की है, जिसमें एक ओर वे लोग हैं, जो आदिवासियों का आदर करते हैं, और दूसरी ओर बीजेपी, आरएसएस, अडानी और अंबानी हैं, जो आदिवासियों का अधिकार छीनना चाहते हैं.

    अडानी अंबानी आदिवासी अधिकार. आदिवासी अधिकारों की रक्षा आदिवासी समाज आरएसएस इंडिया गठबंधन कांग्रेस कांग्रेस पार्टी जल-जंगल-जमीन नेता प्रतिपक्ष बाबा साहब अंबेडकर बिरसा मुंडा बीजेपी बीजेपी का दुष्प्रचार बीजेपी पर हमला महागठबंधन महात्मा गांधी राहुल गांधी वनवासी समानता संविधान संविधान बचाने की लड़ाई सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Election 2024: आजसू ने जारी किया संकल्प पत्र, 30 गारंटियां और सरना धर्म कोड की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article राहुल गांधी और गुलाम अहमद मीर ने सिमडेगा में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए किया आह्वान

    Related Posts

    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.