Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 11:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन का जनता से आग्रह- आपका वोट राज्य के भविष्य को तय करेगा, मतदान जरूर करें
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन का जनता से आग्रह- आपका वोट राज्य के भविष्य को तय करेगा, मतदान जरूर करें

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में वोटिंग के महत्व को लेकर राज्यवासियों से अपील की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर जनता से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने भाजपा और आजसू के चुनावी रणनीति पर भी निशाना साधा, और कहा कि यह दल धार्मिक भावनाओं को भड़काकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं, जो अंग्रेजों द्वारा अपनाए गए विभाजनकारी तरीके की तरह है. पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा-आजसू की चुनावी सभाओं का जिक्र करते हुए लिखा, “पिछले पांच दिनों में भाजपा-आजसू की चुनावी सभाओं से यह साफ है कि वे चुनाव को धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लड़ा चाहते हैं. यह वही तरीका है, जिसे अंग्रेजों ने अपनाया था, और आज ये वही कर रहे हैं, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर.”

    मुख्यमंत्री ने झारखंड के नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने में संकोच न करें और राज्य के मूल्यों को याद करें, जो उनके पूर्वजों ने सिखाए हैं। उन्होंने कहा, “यह चुनाव हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित महान मूल्यों पर आधारित है, जो हमें जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने का अधिकार देते हैं. यह चुनाव हमारे लोकतांत्रिक अधिकार का उत्सव है, और आपका एक वोट हमारे राज्य के भविष्य को निर्धारित करेगा.” उन्होंने आगे कहा, “यह एक असाधारण सौभाग्य है कि हम उस लोकतंत्र में रहते हैं, जिसे हमारे महापुरुषों ने हमें दिया है. उनका उद्देश्य था कि हर व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का मौका मिले, और यही समय है जब हम अपना मत देकर लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं.” सीएम सोरेन ने राज्य की जनता से यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर वे अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और स्थिर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट किया कि मतदान करना एक बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए हर नागरिक को सक्रिय रूप से वोट देना चाहिए.

     

    चुनावी रणनीति. जनता से आग्रह झारखंड धार्मिक भावनाएं नागरिकों का कर्तव्य भविष्य का निर्धारण भाजपा मतदान महापुरुषों के मूल्य राज्य के भविष्य लोकतंत्र विधानसभा चुनाव वोट वोटिंग अवेयरनेस सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौ’त
    Next Article झामुमो ने 7 नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025
    क्राइम

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025
    झारखंड

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025
    Latest Posts

    बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले रनवे पर ही फ्लाइट में लगी आ’ग

    July 27, 2025

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौ’त, कई घायल

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.