Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नाच-गाकर पर्व मना रहे लोगों की भीड़ पर दौड़ी बेकाबू बोलेरो, चार की मौ’त, आधा दर्जन घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    नाच-गाकर पर्व मना रहे लोगों की भीड़ पर दौड़ी बेकाबू बोलेरो, चार की मौ’त, आधा दर्जन घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : गोला-रजरप्पा मार्ग स्थित पिपराजारा गांव में सोमवार रात सोहराय पर्व के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. पर्व के दौरान नाच-गान कर रहे लोगों को तेज़ गति से आ रही बोलेरो ने रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है.

    क्या है मामला

    मृतकों की पहचान पिपराजारा बंदा निवासी बिलासी देवी (22 वर्ष), उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र निरंजन मांझी, मुनिया देवी (45 वर्ष) और रोशनी कुमारी (12 वर्ष) के रूप में की गई है. हादसा रात के समय हुआ जब लोग सोहराय पर्व का जश्न मना रहे थे और नाच रहे थे. तभी रजरप्पा की ओर से आई तेज़ गति वाली बोलेरो (जेएच 01बीजी-4500) ने उन्हें रौंदते हुए एक पेड़ से टक्कर मार दी. इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें हेमंती कुमारी (12 वर्ष), ठाकुर मनी देवी (50 वर्ष), उर्मिला देवी (40 वर्ष), रूपाली कुमारी (12 वर्ष), पार्वती देवी (40 वर्ष), लीला देवी (18 वर्ष) और बोलेरो चालक राहुल बेदिया (30 वर्ष) शामिल हैं.

    लोगों का फूटा गुस्सा, रोड जाम

    घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोला-रजरप्पा मार्ग को जाम कर दिया, और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. सूचना मिलते ही गोला थाना प्रभारी, रजरप्पा थाना प्रभारी, बीडीओ, सीओ और पुलिस इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.

    रिम्स रेफर किए गए गई घायल

    घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है, और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोग मृतकों के परिजनों के लिए न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.

    Also Read: संथाल परगना के आदिवासियों को संरक्षित करने के लिए आयोग बनेगा : निशिकांत दुबे

    Accident accident investigation accident report Bolero driver arrested Compensation dance and singing dead festival accident Gola police station Gola-Rajrappa road high speed vehicle identification of the dead injured jharkhand local anger Piprajara village police action Rajrappa police station Ranchi RIMS Road Accident Road Jam rural anger Sohrai festival uncontrolled Bolero गोला थाना गोला-रजरप्पा मार्ग ग्रामीण आक्रोश घायल झारखंड तेज़ गति वाहन दुर्घटना जांच दुर्घटना रिपोर्ट नाच-गान पर्व हादसा पिपराजारा गांव पुलिस कार्रवाई बेकाबू बोलेरो बोलेरो चालक गिरफ्तार मुआवजा मृतक मृतकों की पहचान रजरप्पा थाना रांची रिम्स रोड जाम सड़क हादसा सोहराय पर्व स्थानीय गुस्सा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंथाल परगना के आदिवासियों को संरक्षित करने के लिए आयोग बनेगा : निशिकांत दुबे
    Next Article ‘तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है…’, हजारीबाग में पीएम मोदी पर खरगे का हमला

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.