रांची: प्रदेश में वर्तमान सरकार को विकास से कोई लेना नहीं है. सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है. उक्त बातें मझगांव से भाजपा प्रत्याशी बड़कुंवर गागराई ने विजय संकल्प रैली में कहीं उन्होंने कहा कि मझगांव विधानसभा में पिछले 10 साल में वर्तमान विधायक ने कुछ भी नहीं किया है. सिर्फ और सिर्फ आम जनता को ठगने का काम किया है अब समय आ गया है. वोट की चोट से ऐसे लोगों को जवाब देना है, उन्होंने कहा कि चाईबासा जिला खनिज के मामले में काफी मजबूत है. यहां के रेवेन्यू से सरकार अपना विकास एक काम करती है. लेकिन मझगांव विधानसभा 10 सालों में काफी पिछड़ गया है. भाजपा प्रत्याशी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार विकास के पैमाने पर वह लकीर खींची है. जिसको देखकर देश ही नहीं दुनिया के लोग अचंभित हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विकास भाजपा ही कर सकती है राज में वर्तमान इंडिया गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण नीति को लेकर राजनीति करना चाहती है. राजनीति में वैसे लोगों का स्थान नहीं है जो विकास विरोधी बात करें उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी मूलवासी को वोट बैंक समझती है अब ऐसा नहीं चलेगा झारखंड के वीर सपूतों ने हमारे अमन चैन के लिए कुर्बानी दिया था.
प्रदेश की जनता का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है: बड़कुंवर

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleएसडीपीओ दयानंद आजाद की अध्यक्षता में हुई अपराध गोष्ठी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




