Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान मुंबई से गिरफ्तार
    क्राइम

    सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान मुंबई से गिरफ्तार

    SinghBy SinghNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Death Threat To CM Yogi Adityanath : महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और ठाणे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान को मुंबई से गिरफ्तार किया है. धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की, जिसमें यह पता चला कि फातिमा ठाणे के उल्हासनगर की निवासी है और मानसिक रूप से अस्थिर बताई जा रही है.

    एटीएस ने ऐसे महिला को किया ट्रेस

    धमकी मिलने के बाद ATS को सूचना दी गई, जिसने महिला को ट्रेस किया. उसकी लोकेशन उल्हासनगर की थी, और ATS की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसके घर पहुंचकर पूछताछ की. इसके बाद फातिमा को स्थानीय पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां से वर्ली पुलिस को सूचित किया गया. हालांकि, अधिकारियों ने यह पुष्टि की कि महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उसे नोटिस दिया गया है.

    कौन है फातिमा खान

    फातिमा खान ने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है और वह अपने परिवार के साथ उल्हासनगर में रहती है. उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं. अधिकारी ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति कमजोर है, जिसके लिए उसका मेंटल चेकअप भी कराया जाएगा.

    बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मारने की दी थी धमकी

    बता दें कि शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें कहा गया था कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा. इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट पर रखा गया और यूपी पुलिस को पूरी जानकारी भेजी गई है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की है, और जांच जारी है.

    https://x.com/PTI_News/status/1852958737142833524

    Also Read: 10 दिनों में सीएम पद से दे दो इस्तीफा, वरना…यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी

    arrested Baba Siddiqui Fatima Khan information technology investigation Maharashtra Anti Terrorism Squad mental instability mumbai police Security Arrangements threat threatening message Ulhasnagar woman arrest Yogi Adityanath उल्हासनगर गिरफ्तार जांच धमकी धमकी भरा संदेश पुलिस फातिमा खान बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड महिला गिरफ्तारी मानसिक अस्थिरता मुंबई योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्था सूचना प्रौद्योगिकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, छह की मौ’त, चालक घायल
    Next Article गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 8 लोग डूबे, 4 लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.