Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा’, अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा’, अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बंगाल में घुसपैठ नहीं रुका, झारखंड में घुसपैठ नहीं रुका, क्योंकि भारत बांग्लादेश का इतना विषम बॉर्डर है कि हर जगह BSF नहीं होता,  और वहां का लोकल प्रशासन इसे रोकना नहीं चाहता. UCC से ट्राइबल के रहन-सहन और रीति रिवाजों को बाहर रखा जाएगा. उम्र विवाद मामले में अमित शाह ने कहा कि हेमन्त सोरेन को खुद जवाब देना चाहिए. सरना धर्म को लेकर अमित शाह ने कहा कि सरना धर्म कोड पर सरकार बनाने पर बात करेंगे. मुख्यमंत्री कौन होगा यह शपथ ग्रहण के दिन पता चल जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन रांची में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इससे पहले अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है. भाजपा के संकल्प पत्र में काफी कुछ खास है. लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी काफी दिलचस्पी से भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार कर रहे थे. बीजेपी का यह संकल्प पत्र भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर आधारित है. इस संकल्प के जरिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है. अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र में लिखी गई एक-एक बात, भाजपा का एक-एक वादा पत्थर की लकीर है. हम इसे जरूर पूरा करेंगे.

    भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे

    अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी करने के लिए अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाना होगा. उन्होंने घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब चैन की नींद लेना बंद कर दो, जमीन हड़पना बंद कर दो. झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे. ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए.

    भाजपा के 25 संकल्प

    1. माताओं के लिए गोगो दीदी योजना – हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए
    2. दीपावली और रक्षा बंधन में गैस फ्री
    3. 500 में गैस सिलिंडर
    4. 05 साल में 05 लाख रोजगार
    5. 287500 सरकारी पद पर पारदर्शी भर्ती होगी
    6. हर स्नातक-स्नातकोत्तर युवा को हर महीने 2000 बेरोजगारी भत्ता
    7. युवा संघी भत्ता
    8. आवास – हर गरीब को पक्का मकान
    9. 21 लाख पीएम आवास दिया जाएगा
    10. पारदर्शी परीक्षा और परीक्षा माफियाओं पर कार्रवाई
    11. घुसपैठ को रोकेंगे, दान में ली गयी जमीन आदिवासियों को वापस होगी
    12. विस्थापन से पहले पुनर्वास और पुनर्वास आयोग का गठन
    13. वीर शहीदों का स्मारक बनायेगे
    14. UCC आएगा तो आदिवासी को बाहर रखा जाएगा
    15. हेमन्त सरकार अप्रचार कर रही है कि UCC आएगा तो आदिवासी का जीवन प्रभावित होगा लेकिन हम ucc लाएंगे लेकिन उससे आदिवासी समाज को बाहर रखा जाएगा.
    16. इस गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होगी
    17. धान कि खरीद 3100 प्रति क्विटल, 24 घंटे में भुगतान
    18. OBC को 27% आरक्षण
    19. Diamond एक्सप्रेस वे
    20. 25000 किलोमीटर सड़क बनेगी
    21. उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन का ब्याज सरकार देगी
    22. महिलाओं के नाम रजिस्ट्री 01 रुपया में को हम फिर शुरू करेंगे
    23. खनिज संपदा के उपयोग और उत्खनन से यहां के लोगों का विकास करेंगे
    24. सहारा में जितने भी वैध जमाकर्ता हैं उसे पाई पाई वापस मिलेगा
    25. वन उत्पाद की खरीद सरकार करेगी और बैद्यनाथ और बासुकीनाथ को संवारा जाएगा

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2024/11/BJP_sankal_patra.mp4
    Amit shah Bhagwan Birsa Munda Bjp Election Gogo Didi Yojana Higher Education Infiltration jharkhand job Land Rights Memorial of Veer Martyrs OBC Reservation OBC आरक्षण Paddy Procurement PM Housing road construction Sankalp Patra Transparent Recruitment Tribal UCC unemployment allowance अमित शाह आदिवासी उच्च शिक्षा गोगो दीदी योजना घुसपैठ चुनाव झारखंड धान खरीद नौकरी पारदर्शी भर्ती पीएम आवास बीजेपी बेरोजगारी भत्ता भगवान बिरसा मुंडा भूमि अधिकार वीर शहीदों का स्मारक संकल्प पत्र सड़क निर्माण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपप्पू यादव को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
    Next Article गिरिडीह-जमुई सीमा पर सुरक्षा बलों ने 20 किलो का IED बम बरामद किया

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.