Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चक्रवाती तूफान दाना का झारखंड पर प्रभाव, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवाती तूफान दाना का झारखंड पर प्रभाव, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 25, 2024Updated:October 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण चक्रवात तूफान “दाना” का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. चक्रवात का प्रभाव रांची और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में विशेष रूप से नजर आ रहा है.

    कोल्हान के जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और वहां सभी स्कूल आज बंद रखे गए हैं. मौसम विभाग, रांची के अनुसार, राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में तेज बारिश और आंधी के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों के लोगों को सावधान रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है. रांची सहित अन्य 10 जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुमला, लोहरदगा, खुंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, और गिरिडीह में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है.

    मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 अक्टूबर को दाना का अधिकतम प्रभाव दिखेगा, जो 26-27 अक्टूबर तक कमजोर होता जाएगा. 28 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा और स्थिति सामान्य होने की संभावना है.

     

     

    अभिषेक आनंद आंधी ऑरेंज अलर्ट कोल्हान खूंटी गिरिडीह गुमला चक्रवात 'दाना' जामताड़ा झारखंड देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम बोकारो भारी बारिश मौसम मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ लोहरदगा सरायकेला-खरसांवा सिमडेगा स्कूल बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बालू कारोबारी सुभाष प्रसाद यादव का नामांकन आदेश वापस
    Next Article गिरिडीह में दो व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

    Related Posts

    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.