Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएलएफआई से जुड़े मामले में गवाही देने रांची पहुंचे गुजरात के व्यवसायी लापता, बरेली में मिला अंतिम लोकेशन
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएलएफआई से जुड़े मामले में गवाही देने रांची पहुंचे गुजरात के व्यवसायी लापता, बरेली में मिला अंतिम लोकेशन

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पेट्रोल पंप से बरामद 25.30 लाख मामले में गवाही देने रांची आये गुजरात के व्यवसायी नवीन पटेल रहस्मय ढंग से लापता हो गए। नवीन पटेल पेशे से टिंबर व्यवसायी है। नवीन रांची में गवाही देने के बाद लापता हुए है। मामला रांची पुलिस के पास पहुंचा, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरु कर दी।

    रांची पुलिस की जांच में व्यवसायी का अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के बरेली में मिला है। इसके बाद से रांची पुलिस को कोई दूसरा लोकेशन नहीं मिला है। रांची पुलिस के अधिकारी व्यवसायी के परिजनों से संपर्क में है।

    रांची पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के लिए भी रवाना हो चुकी है। वहीं रांची पुलिस बरेली के पुलिस अधीक्षक के भी संपर्क में है। मोबाइल बंद होने से पूर्व व्यवसायी नवीन पटेल ने अपने परिजनों को एक सुसाइड नोट ऽभी भेजा है। जिसके बाद से परिजन काफी चिंतित है।

    28 जुलाई को दर्ज करवाया था व्यवसायी ने बयान

    पुलिस के अनुसार व्यवसायी नवीन ने 28 जुलाई को रांची पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवाया था। रांची में बयान देने के बाद व्यवसायी को एनआईए ने मुक्त कर दिया था। इसके बाद 29 को एनआईए ने बयान का वेरिफिकेशन के लिए दोबारा बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद नवीन का मैसेज उनके परिजनों के पास पहुंचा। जिसमें सुसाइड करने से संबंधित मैसेज था। इसके बाद परिजनों ने रांची पुलिस को जानकारी देने कर खोजने का आग्रह किया है।

    पीएलएफआई सुप्रीमो का पैसा 25.30 लाख हुआ था बरामद

    नोटबंदी के समय बेड़ो से रेखा पेट्रोल पंप मालिक को 25.30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि जब्त पैसे पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का था। पुलिस और एनआईए टेटर फंडिंग के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। इसी सिलसिले में झारखंड में लगातार कार्रवाई होती रही और दिनेश गोप के कई ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी कर सामान व पैसे जब्त किया है। हालांकि, एनआईए की कार्रवाई अभी भी जारी है।

    जबकि, सूत्रों की मानें तो दिनेश गोप एक करोड़ कालेधन को व्हाइट मनी बनाना चाहता था। जिसकी जानकारी एनआईए को मिली तो 10 नवंबर 2016 को 25.30 लाख रूपये पकड़ा था। यह रकम पेट्रोल पंप के मालिक नंद किशोर महतो तक कामडारा निवासी ठेकेदार यमुना प्रसाद ने पहुंचाया था।

    #Jharkhand News #la #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : भाजपा नेता हत्‍या मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article मंत्री रविशंकर प्रसान ने कहा, लैंगिक समानता, न्याय एवं गरिमा के लिए है तीन तलाक निषेध विधयेक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.