Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से पकड़ा शेख हुसैन को, व्हाट्सएप मैसेज भेज अभिनेता सलमान खान से मांगा था 5 करोड़ रंगदारी
    क्राइम

    मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से पकड़ा शेख हुसैन को, व्हाट्सएप मैसेज भेज अभिनेता सलमान खान से मांगा था 5 करोड़ रंगदारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में मुंबई पुलिस को सफलता मिली है. मुंबई और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी शेख हुसैन (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार शेख हुसैन ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष रंगदारी मांगने के मामले को स्वीकार किया है. जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार शेख सब्जी मंडी में काम करता है. हालांकि, प्रथम दृष्टया जांच में किसी गैंग से संबंध होने की बात सामने नहीं आयी है. सख्ती से पूछताछ होने पर कई जानकारियां सामने आ सकती है. बता दें कि पिछले सप्ताह, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक व्हाट्सऐप संदेश मिला था, जिसमें सलमान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. गिरफ्तारी के बाद, पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए झारखंड की एक अदालत में पेश करेगी, जिसके बाद उसे मुंबई ले जाया जाएगा.

    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी के बाद आरोपी ने एक “माफी” वाला संदेश भी भेजा था, जिसमें कहा गया था कि यह सब गलती से हुआ. जांच के दौरान, मुंबई पुलिस ने झारखंड में आरोपी के फोन नंबर का पता लगाया और उसे गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली.

    सलमान खान को लगातार मिल रहीं धमकियां

    यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है. इससे पहले, उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की है और सलमान के प्रति सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है.

    apology message Arrest Bollywood actor Salman Khan Extortion jamshedpur Lawrence Bishnoi Mumbai Police Salman Khan Security Arrangements threat vegetable vendor गिरफ्तारी जमशेदपुर धमकी माफी संदेश मुंबई पुलिस रंगदारी लॉरेंस बिश्नोई सब्जी विक्रेता सलमान खान सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो की तीसरी लिस्ट जारी, बागी चमरा को भी बनाया उम्मीदवार
    Next Article मातम में बदली शादी की खुशी, बाराती वाहन पलटने से 4 की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.