Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण बम विस्फोट, 15 से ज्यादा घायल, दो की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण बम विस्फोट, 15 से ज्यादा घायल, दो की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जबलपुर: जिले के खमरिया स्थित आयुध निर्माण कारखाने में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. फैक्ट्री के एफ6 अनुभाग में पिच्योरा बम को निष्क्रिय करते समय अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दो लोगों की मौत की खबर है. धमाके के कारण बिल्डिंग नंबर 201 पूरी तरह ध्वस्त हो गई और छत उड़ गई.

    कब हुआ हादसा

    यह घटना सुबह लगभग 10:45 बजे हुई, जब इमारत में लगभग 12-13 लोग काम कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरा रांझी इलाका दहल गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबा दूर-दूर तक गिर गया, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं.

    मलबे में दबे लोगों की तलाश

     

     

     

     

     

     

    मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. एक कर्मचारी एलेक्जेंडर टोप्पो घटना के बाद से लापता हैं, और उनके शरीर के कुछ अवशेष टावर नंबर 6 के पास मिले हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है, जिसमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

    घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

    घायलों को पहले ओएफके अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस और फैक्ट्री सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. यह बिल्डिंग भारतीय वायुसेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले हजारों पाउंड के बम बनाने के लिए जानी जाती है.

    https://x.com/ANI/status/1848617763025391844

    Also Read: कोडरमा में छापेमारी, करोड़ों की बरामदगी, नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी

    death Debris explosion Factory Security incident Indian Air Force injured Jabalpur Khamaria Ordnance Factory Pichora Bomb police relief work आयुध कारखाना खमरिया घटना घायल जबलपुर धमाका पिच्योरा बम पुलिस फैक्ट्री सुरक्षा भारतीय वायुसेना मलबा मौत राहत कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में छापेमारी, करोड़ों की बरामदगी, नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी
    Next Article रांची कांटाटोली फ्लाइओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.