Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मझगांव विधानसभा चुनाव: विकास, रोजगार और शिक्षा की समस्याएं
    झारखंड

    मझगांव विधानसभा चुनाव: विकास, रोजगार और शिक्षा की समस्याएं

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, और पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. इसी बीच, जोहर लाइव के संवाददाता ने पश्चिमी सिंहभूम के अंतर्गत मझगांव विधानसभा का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय विकास और रोजगार की समस्याओं से अवगत हुए. मझगांव विधानसभा में सबसे बड़ी समस्या कृषि से जुड़ी है. यहां के लोग खेती-किसानी कर अपनी जीविका चलाते हैं, लेकिन उनके खेतों तक पानी पहुंचाने की चिंता किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं की है, जिससे किसान सरकार से नाराज हैं. दूसरी बड़ी समस्या युवाओं के रोजगार की है; हर साल लाखों युवा रोजगार की तलाश में चेन्नई, गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की ओर पलायन करते हैं. मझगांव विधानसभा में कोई खदान नहीं है और जो पहले थीं, वे भी बंद पड़ी हैं. यदि ये खदानें खुलती हैं, तो स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं.

    देवेंद्र नाथ ने इस सीट से चार बार जीत दर्ज की थी

    देवेंद्रनाथ ने इस सीट से चार बार जीत दर्ज की थी. वह 1980 से 1995 तक इस सीट के विधायक रहे और पहली बार निर्दलीय चुने गए. इसके बाद वह तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक बने. 2000 में भाजपा के टिकट पर बड़ कुंवर गगरई ने पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की.

    2005 में पहली बार झामुमो के निरल पूर्ति जीते

    मझगांव विधानसभा में झामुमो के प्रत्याशी ईसाई समुदाय से हैं और 2005 में पहली बार यह सीट जीतकर झामुमो की झोली में डाली. इसके बाद 2009 में फिर बड़ कुंवर ने जीत दर्ज की, और 2014 एवं 2019 में निरल पूर्ति ने झामुमो की टिकट पर विधानसभा पहुंचने में सफलता पाई. इस बार भाजपा ने फिर से बड़ कुंवर पर विश्वास व्यक्त किया है, जबकि झामुमो ने अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. 2024 का विधानसभा चुनाव इस मायने में दिलचस्प होगा, क्योंकि एक तरफ इंडिया गठबंधन की सरकार का 5 साल का कार्यकाल है, वहीं दूसरी ओर एनडीए गठबंधन द्वारा राज्य में घुसपैठियों का मुद्दा भी महत्वपूर्ण होगा.

    स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी खराब

    मझगांव विधानसभा में स्वास्थ्य और शिक्षा का हाल भी बहुत खराब है. कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, और समुचित चिकित्सा व्यवस्था न होने के कारण लोग इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख करते हैं.

     

    2024 चुनाव किसान खदान चुनाव आयोग चुनावी राजनीति जनप्रतिनिधि झामुमो झारखंड विधानसभा चुनाव पलायन बेरोजगारी भाजपा मझगांव विधानसभा रोजगार विकास शिक्षा स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा: उत्तर प्रदेश से आ रही ट्रक चेकिंग के दौरान पलटी, ट्रक में लदे 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट और 450 पेटी अवैध शराब हुए जब्त
    Next Article महुआ माजी के आवासीय कार्यालय में अनेको लोगों ने झामुमों का दामन थामा, सभी को अंग वस्त्र देकर कराया गया पार्टी में शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.