Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»विधानसभा चुनाव को लेकर आईजी अभियान ने की बैठक, चेक पोस्ट पर सीसीटीवी एक्टिव रखने का निर्देश
    क्राइम

    विधानसभा चुनाव को लेकर आईजी अभियान ने की बैठक, चेक पोस्ट पर सीसीटीवी एक्टिव रखने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अमोल विनुकांत होमकर ने आज एक समीक्षा बैठक की. जिसमें सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में एस ड्राइव चलाकर लंबित वारंट और कुर्कियों का शीघ्र निष्पादन किया जाए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों से लगने वाले चेक पोस्ट को सक्रिय करने, नए पोस्ट का निर्माण और उनकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने पर भी जोर दिया गया ताकि अवैध मादक पदार्थ, हथियार और शराब की आवाजाही पर नजर रखी जा सके.

    नक्सल प्रभावित इलाकों में एसओपी फालो करे

    उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों के आवासन और परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी एसओपी के अनुपालन पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बैठक में ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने पर भी चर्चा की गई. अवैध नकद, शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस चेकिंग बढ़ाने और चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

    सोशल मीडिया पोस्ट की निगरानी

    बैठक में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और भड़काऊ भाषणों पर विशेष निगरानी रखने की बात भी की गई. एवी होमकर ने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया.

    ये रहे मौजूद

    इस बैठक में इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड-सह-स्टेट सीएपीएफ नोड्ल पदाधिकारी, अश्विनी कुमार सिन्हा पुलिस उप-महानिरीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवायें-सह-नोडल पदाधिकारी ईईएम झारखण्ड तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, रांची, पलामू, बोकारो एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक, रांची, हजारीबाग, कोल्हान, बोकारो एवं संथाल परगना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर, धनबाद एवं राँची तथा सभी पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया.

    अमोल विनुकांत होमकर अवैध नकद अवैध मादक पदार्थ आगामी विधानसभा चुनाव 2024 एस ड्राइव कुर्कियां केंद्रीय बलों क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक चुनाव आयोग चेक पोस्ट ड्रग्स नेटवर्क नक्सल प्रभावित इलाके नशीले पदार्थ पुलिस चेकिंग पुलिस महानिरीक्षक प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक भड़काऊ भाषण लंबित वारंट वरीय पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शराब समीक्षा बैठक सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा संबंधी एसओपी सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article50 हजार तक कैश लेकर चलने की छूट, अब तक 3.15 करोड़ के अवैध सामान और नकदी जब्त
    Next Article ग्रामीण और शहरी मतदान केंद्रों पर अलग-अलग समय को लेकर जेएमएम पहुंची चुनाव आयोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.