Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने की बैठक, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने की बैठक, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आगामी विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक और राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी अमोल विनुकांत होमकर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई. जिसमें राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. उन्होंने सभी जिलों में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षकों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन की भी बात की. उन्होंने लंबित वारंटों और कुर्कियों की स्थिति, निरोधात्मक कार्रवाई, सक्रिय अपराधियों और उपद्रवियों की पहचान, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट की सक्रियता और अवैध मादक पदार्थों, हथियार, शराब के खिलाफ चल रहे अभियानों की जानकारी ली.

    नक्सल अभियान पर भी चर्चा

    इसके अलावा चुनाव के दौरान सीएपीएफ और अन्य केंद्रीय बलों के आवासन एवं परिवहन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. इस दौरान नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की वर्तमान स्थिति, नक्सल और आपराधिक सूचना के आदान-प्रदान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों का पालन और सोशल मीडिया की निगरानी से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ.

    ये रहे मौजूद

    पुलिस महानिरीक्षक प्रभात कुमार, विशेष शाखा सह-नोड्ल पदाधिकारी भीआईपी मॉनिटरिंग श्रीमती अन्नेपु विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण सह-नोड्ल पदाधिकारी प्रशिक्षण इंद्रजीत महाथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक झारखण्ड जगुआर धनन्जय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक जेवाके स्कूल नेतरहाट अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस उप-महानिरीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवायें कार्तिक एस मौजूद थे.

    अमोल विनुकांत होमकर अवैध मादक पदार्थ आदर्श चुनाव आचार संहिता कानून व्यवस्था कुर्कियां केंद्रीय बल चुनाव पर्यवेक्षक झारखंड नक्सल अभियान नक्सलवाद निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रांची लंबित वारंट विधानसभा चुनाव 2024 शराब सक्रिय अपराधी समीक्षा बैठक सीएपीएफ सुरक्षा उपाय सूचना आदान-प्रदान सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेल्ट सेरेमनी में बिशप स्कूल के सफल कराटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
    Next Article अंतर जिला चेकनाका एसएसपी किशोर कौशल ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.