Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यसभा चुनाव मामले में ऑडियो से छेड़छाड़ की पुष्टि : योगेंद्र साव से दुबारा पूछताछ करेगी जगन्नाथपुर पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव मामले में ऑडियो से छेड़छाड़ की पुष्टि : योगेंद्र साव से दुबारा पूछताछ करेगी जगन्नाथपुर पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    एफएसएल गांधीनगर ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

    Ranchi : राज्यसभा चुनाव 2016 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट प्रभावित करने के आरोपों से संबंधित सामने आए ऑडियो टेप की एफएसएल रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है। इस ऑडियो टेप में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। गांधीनगर एफएसएल ने इस मामले में एक रिपोर्ट रांची के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी को भेजी है। झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनाव के दौरान यह ऑडियो टैप जारी किए थे।
    एफएसएल की रिपोर्ट में जिक्र है कि ऑडियो के बैकग्राउंड में जो आवाजें हैं, वह रूक-रूक कर हैं। आवाजों में बैकग्राउंड आवाज की अनियमितता 27 बार पायी गई है। गौरतलब है कि राज्यसभा 2016 मामले में बाबुलाल मरांडी ने योगेंद्र साव से एडीजी अनुराग गुप्ता एवं एक अन्य की बातचीत का ऑडियो जारी किया था। इसी आधार पर जगन्नाथपुर थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। मामले में कोर्ट के आदेश पर सीलबंद डीवीडी को जांच के लिए 29 मार्च 2018 को गांधीनगर एफएसएल भेजा गया था।
    मूल यंत्र नहीं मिलने पर रिकॉडिंग का समय व तिथि बताना संभव नहीं
    विधि विज्ञान प्रयोगशाला के तकनीकी विशेषज्ञों ने अपने ओपिनियन में यह भी बताया है कि मूल यंत्र के बगैर रिकॉर्डिंग की तिथि व समय बताना संभव नहीं है। पुलिसिया जांच के लिए रिकॉर्डिंग की तिथि और समय जानना महत्वपूर्ण तथ्य है, लेकिन मूल यंत्र केस के अनुसंधानकर्ता को अबतक नहीं मिल पाया है। अनुसंधानकर्ता ने इसके लिए योगेंद्र साव को पूर्व में नोटिस भी भेजा था।
    योगेंद्र साव से दुबारा पूछताछ का आदेश मांगा
    केस के अनुसंधानकर्ता जगन्नाथपुर थानेदार अनूप कुमार कर्मकार ने केस के गवाह योगेंद्र साव से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची में जाकर दुबारा पूछताछ की अनुमति मांगी है। रिकॉर्डिंग का मूलयंत्र योगेंद्र साव के पास ही है।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिताब लिखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य: ऋचा
    Next Article बिहार में बाढ़ का कहर : अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.