Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»Jharkhand Hockey : जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की हैट्रिक, फाइनल में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया
    खेल-सिनेमा

    Jharkhand Hockey : जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की हैट्रिक, फाइनल में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड ने लगातार तीसरी बार ‘जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप’ पर कब्जा जमाया है. फाइनल मैच ‘जयपाल सिंह मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम’ में आयोजित किया गया, जहां झारखंड ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड की नीरू कुल्लू को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब मिला.

    ऐसे चैंपियन बना झारखंड

    मैच का पहला गोल 30वें मिनट में झारखंड की स्वीटी डुंगडुंग ने किया. उसके बाद 43वें मिनट में शांति कुमारी ने गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 किया. मध्य प्रदेश को 45वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे काजल ने गोल में बदला. हालांकि, 48वें मिनट में नीरू कुल्लू ने एक और गोल दागकर झारखंड की जीत सुनिश्चित की.

    25 टीमों ने भाग लिया था

    इस चैंपियनशिप में कुल 25 टीमों ने भाग लिया, और यह 11 दिनों तक चली. झारखंड की टीम ने 2013 से अब तक इस टूर्नामेंट में हमेशा कोई न कोई खिताब जीता है, और 2018 से हर साल फाइनल में जगह बनाई है. तीसरे स्थान के लिए हरियाणा और ओडिशा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरियाणा ने पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की. हरियाणा की शशि खासा को इस मैच का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. समापन समारोह में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और झारखंड सरकार के उपनिदेशक राजकिशोर खाखा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने विजेता और प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए.

    Also Read: जेपी सेंटर जाने पर अड़े अखिलेश, घर के बाहर बैरिकेडिंग, रास्ते सील, नजरबंद की तैयारी!

    Championship Closing Ceremony Haryana Hockey Hockey India jharkhand Jharkhand Women's Hockey Junior National Women's Hockey Championship Junior National Women's Hockey Championship 2024 Madhya Pradesh Neeru Kullu Odisha Penalty Shootout Player of the Match Rajkishore Khakha Shanti Kumari Sports Sports Promotion Sweety Dungdung Winning Team ओड़िशा खेल खेल प्रोत्साहन चैंपियनशिप जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप झारखंड झारखंड महिला हॉकी नीरू कुल्लू पेनाल्टी शूटआउट प्लेयर ऑफ द मैच मध्यप्रदेश राजकिशोर खाखा विजेता टीम शांति कुमारी समापन समारोह स्वीटी डुंगडुंग हरियाणा हॉकी हॉकी इंडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपी सेंटर जाने पर अड़े अखिलेश, घर के बाहर बैरिकेडिंग, रास्ते सील, नजरबंद की तैयारी!
    Next Article पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कोल माइंस में दागे रॉकेट, 20 लोगों की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.