Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : दाल-भात केन्द्र, विशेष दाल-भात केन्द्र, दीदी किचन व कम्यूनिटी किचन के माध्यम से पूरे जिले में निःशुल्क भोजन की व्यवस्थाः उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : दाल-भात केन्द्र, विशेष दाल-भात केन्द्र, दीदी किचन व कम्यूनिटी किचन के माध्यम से पूरे जिले में निःशुल्क भोजन की व्यवस्थाः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार निशुल्क मुख्यमंत्री चलंत भोजनालय के माध्यम से देवघर व मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले असहाय, गरीब परिवारों को आज पौष्टिक आहार के रूप में सोया-खिचड़ी का भोजन कराया गया।
    इस दौरान पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चलंत भोजनालय के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
    इस संदर्भ में उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में लॉक डाउन के वजह हम सभी प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कुछ बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पौष्टिक भोजन के माध्यम से लोगों चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु यह छोटी सी पहल की गयी। उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर आगे भी लगातर दीदी किचन के माध्यम से इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी और हमारा प्रयास होगा कि इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।
    तत्पश्चात उपायुक्त ने कहा कि सभी को भरपेट भोजन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। हमारा यह प्रयास है कि जिले में एक भी व्यक्ति भूखा न सोये। इस हेतु झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से सभी पंचायतो में निःशुल्क दीदी किचन का भी संचालन किया जा रहा है एवं इन केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग, वृद्धजन, गरीब एवं राहगीरों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
    इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है एवं भोजन वितरण के दौरान लोगों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन कराया जा रहा है, ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार ने स्पेनिश लीग ला लीगा को 8 जून से शुरू करने को मंजूरी दी
    Next Article सरायकेला से महिला-पुरूष का शव बरामद, हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.