रांची: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की CGL परीक्षा विवादों में घिर गई है और अब यह मामले अदालत तक पहुंच चुका है. झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें प्रकाश कुमार नामक एक अभ्यर्थी ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है. याचिका में मांग की गई है कि परीक्षा को रद्द किया जाए, मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, या फिर हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों की एक समिति द्वारा इसकी जांच की जाए. प्रकाश कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस परीक्षा में व्यापक धांधली हुई है और उनके पास इसके पुख्ता प्रमाण भी हैं. उल्लेखनीय है कि JSSC CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसके दौरान राज्य सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचने के लिए दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं. अब हाई कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा और तय करेगा कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाने चाहिए.
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, CBI जांच की मांग

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

