Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ज्वेलरी एंड डायमंड शॉप में लूट का प्रयास विफल, महिला कर्मी ने बजाया सायरन, गार्ड ने बंद किया शटर, भागे लुटेरे
    क्राइम

    ज्वेलरी एंड डायमंड शॉप में लूट का प्रयास विफल, महिला कर्मी ने बजाया सायरन, गार्ड ने बंद किया शटर, भागे लुटेरे

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : शहर के स्टेशन रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शॉप के कर्मियों की तत्परता और बहादुरी से लूट की बड़ी वारदात विफल हो गई. पांच बदमाश पिस्टल लेकर शॉप को लूटने आए थे, लेकिन महिला कर्मी और गार्ड ने बहादुरी से लुटेरों का मुकाबला किया, जिसके कारण करोड़ों के सोने और हीरे के जेवर लूटने से बच गए. वारदात में गार्ड संतोष कुमार जख्मी हो गया है. लूटपाट में विफल रहे बदमाशों ने गार्ड को पिस्टल की बट से मारकर सिर फोड़ दिया. पूरी वारदात शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

    क्या है मामला

    शॉप के मैनेजर विकास मंडल ने बताया कि दो बदमाश ग्राहक बनकर कर शॉप में अंगूठी देखने आए. कुछ देर बाद उनके तीन अन्य साथी भी वहां आ गए. इस दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर गार्ड की कनपटी पर सटा दिया. लेकिन गार्ड ने अपनी जान की परवाह किए बगैर शॉप का शटर बंद कर दिया. नतीजतन, बाहर खड़े बदमाशों से भीतर के बदमाशों का संपर्क टूट गया. शटर बंद होता देख भीतर के बदमाश घबरा गए और गार्ड का सिर फोड़ कर किसी तरह शटर उठा लिया. इस दौरान काउंटर पर बैठी महिला कर्मी अनिता कुमारी ने चुपके से सायरन का बटन दबा दिया. इससे शॉप के सायरन बजने लगे. यह देख सारे बदमाश घबरा गए और पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

    Also Read: दुर्गा मंदिर में पूजन-आरती कर लौट रही थी नाबालिग, आधा दर्जन युवकों ने कर दी हैवानियत

    Anita Kumari bravery CCTV Deoghar female employee guard incident jewellery shop Miscreant panic pistol police ring robbers ran away robbery Santosh Kumar Security Senko Gold and Diamond Shutter siren Station Road अंगूठी अनिता कुमारी गार्ड घबराहट ज्वेलरी शॉप देवघर पिस्टल पुलिस बदमाश बहादुरी भागे लुटेरे महिला कर्मी लूट वारदात शटर संतोष कुमार सायरन सुरक्षा सेनको गोल्ड एंड डायमंड स्टेशन रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा मंदिर में पूजन-आरती कर लौट रही थी नाबालिग, आधा दर्जन युवकों ने कर दी हैवानियत
    Next Article डकाय जंगल में आभूषण कारोबारी से एक लाख की लूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.