Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»Gold Smuggling : बिहार के रास्ते नेपाल गया 8 किलो सोना जब्त, दो गिरफ्तार
    क्राइम

    Gold Smuggling : बिहार के रास्ते नेपाल गया 8 किलो सोना जब्त, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : रक्सौल बॉर्डर से लगभग 60 किलोमीटर दूर रातो माटी चेक पोस्ट पर नेपाल पुलिस ने सोने की एक बड़ी खेप जब्त की है. यह कार्रवाई विशेष जांच अभियान के तहत की गई, जिसमें दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सोने का कुल वजन 8 किलो 243 ग्राम 970 मिलीग्राम है, जिसकी कीमत 11.43 करोड़ रुपये आंकी गई है.

    गिरफ्तार तस्करों की पहचान

    गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के अभिषेक अजिनाथ कुटी (25) और राहुल भिट्टिहाल (27) के रूप में हुई है. दोनों ने सोने के बिस्किट अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में टेप से बांधकर छिपा रखा था. नेपाल के मकवानपुर के एसपी विश्व राज खड़का के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यह बरामदगी हुई.

    तस्करी का हांगकांग कनेक्शन

    एसपी ने बताया कि दोनों तस्कर बिहार के रास्ते मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर पहुंचे और वहां से बस के जरिए बारा जिले के पथलैया पहुंचे. उनके अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों काठमांडू की गौशाला में सोने की डिलीवरी देने जा रहे थे. इससे पहले वे 2 किलो सोना भी काठमांडू पहुंचा चुके हैं. उनके संपर्क हांगकांग में बैठे एक सिंडिकेट चीफ से होने की आशंका जताई गई है, और जांच में व्हाट्सएप से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं.

    पहले भी होती रही है तस्करी

    यह पहली बार नहीं है जब नेपाल पुलिस ने इस तरह की तस्करी का पर्दाफाश किया है. 1 अक्टूबर 2024 को भी मकवानपुर पुलिस ने सोने की एक खेप के साथ एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 67,34,544 रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ था. पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में बिहार के रास्ते बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी बढ़ गई है, खासकर दीपावली और आगामी त्योहारों को देखते हुए. बरामद सोने की खेप को बारा जिले के राजस्व अनुसंधान कार्यालय को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    Also Read: नवरात्र विशेष : 16 आने में पहली बार हुई थी दुर्गा पूजा, 568 वर्षों से चली आ रही है परंपरा

    8 kg gold 8 किलो सोना arrested Deepawali Festival Gaushala gold consignment Gold smuggling Hong Kong connection Indian smuggler Janakpur Kathmandu Maharashtra Makawanpur Police Nepal police Raxaul border Revenue Research Office syndicate WhatsApp conversation worth Rs 11.43 crore काठमांडू कीमत 11.43 करोड़ गिरफ्तार गौशाला जनकपुर त्योहार दीपावली नेपाल पुलिस भारतीय तस्कर मकवानपुर पुलिस महाराष्ट्र रक्सौल बॉर्डर राजस्व अनुसंधान कार्यालय व्हाट्सएप बातचीत सिंडिकेट सोना तस्करी सोने की खेप हांगकांग कनेक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में डूबने से चार बच्चों की मौ’त, दो लापता
    Next Article सड़क हादसे में चार की मौ’त, 11 घायल

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.