Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 11:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य में मानवाधिकार हनन चरम सीमा पर : एम यू दुआ
    झारखंड

    राज्य में मानवाधिकार हनन चरम सीमा पर : एम यू दुआ

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार सह पद स्थापना समारोह का आयोजन मोराबादी स्थित राज्य अतिथिशाला में किया गया. कार्यक्रम में पूरे राज्य से सत्र 2024 से 25 के लिए मनोनीत मानवाधिकार पदाधिकारियों की घोषणा की गई. साथ ही नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पहचान पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली से आए अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम यू दुआ, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव सुनील किस्पोट्टा थे. जिनके हाथों से पदाधिकारियों को पहचान पत्र दिया गया. एम यू दुआ ने कहा कि राज्य में मानवाधिकार हनन चरम सीमा पर है. लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वह सरकार से अपने अधिकारों को मांग सके और ना मिले तो लड़ कर ले सके.

    सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि मानवाधिकार हनन चरम सीमा पर है. जहां एक ओर लोगों के पास खाने के पैसे नहीं है वहीं अस्पतालो में लूट मची हुई है. इसके अलावा कई सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है. साथ ही इन्होंने मानव अधिकार से संबंधित विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया. जिसमें बाल अधिकारों का हनन, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नक्सली बतलाकर उनके साथ किए जा रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा, यौन शोषण व उत्पीड़न बीमारी के नाम पर किसी व्यक्ति या समुदाय की अपेक्षा आदि का उल्लेख किया गया. उन्होंने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता होने के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य है कि उनके साथ किसी तरह का अन्याय और शोषण ना हो. इसके निदान के लिए लोगों लोगों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया. इसी के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों एवं प्रखंड स्तर पर इसकी कमेटी बनाई गई है ताकि किसी के साथ या किसी भी प्रकार का मानवाधिकार के हनन को रोका जा सके. प्रदेश प्रमुख अनिल किस्पोट्टा ने कहा कि जिस प्रकार से राज्य के अस्पतालों के द्वारा या अन्य जगहों पर लोगों को लूटा जा रहा है मानवाधिकार का खुला हनन है. इसे रोकने के लिए जल्द से जल्द कमेटी गठित की जाएगी एवं इसकी रोकथाम की जाएगी.
    प्रदेश कमेटी में संरक्षक अजयनाथ शाहदेव, प्रदेश प्रमुख अनिल किस्पोट्टा, सचिव मोहिनी रितिका टोप्पो, समीर कुमार हेनरी संयुक्त सचिव कुमार, अभिषेक आयोजन सचिव, देवराज कच्छप, सोमा उरांव कार्यालय सचिव, देवेंद्र नाथ रोयz राजेश मुंडा, नीतीश कुमार रिपोर्टिंगऑफिसर, मिहिर होरो पब्लिसिटी ऑफिसर, उत्तम कुमार को शामिल किया गया. वहीं कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है. जिनमें सुरेश महतो, कैलाश कुमार महतो, जिदन इग्नासिस लकड़ा, अजय महतो, सुनीता कुमार शामिल हैं.

    अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ झारखंड मानवाधिकार राज्य सरकार हनन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर युद्ध स्तर पर हो रही सफाई, सड़कें चकाचक करने का निर्देश 
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 04 October 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    झारखंड

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026
    झारखंड

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची DC को अवमानना नोटिस जारी, अनुकंपा नियुक्ति टालने पर कोर्ट नाराज़

    April 22, 2026
    Latest Posts

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026

    बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    April 22, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    April 22, 2026

    लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.