Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सनकी पति ने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटा, श’व को शौचालय के टैंक में फेंका
    क्राइम

    सनकी पति ने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटा, श’व को शौचालय के टैंक में फेंका

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतराटोली गांव में शराबी पति भैयाराम उरांव ने अपनी ही पत्नी आरती देवी की हत्या दुपट्टे से गला घोटकर कर दी. हत्या के बाद बीते गुरुवार की शाम उसके शव को शौचालय के टैंक में डाल दिया. हत्या के बाद पति ने पूरे इलाके में अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी से कहा सुनी हो गई थी. जिसके बाद उसकी पत्नी घर से भाग गई है. आरती अपने पति के शराब पीने को लेकर काफी नाराज चल रही थी. इसको लेकर के कई बार झगड़ा भी होता था. लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब आरती का कोई सुराग नहीं मिला तो आरती के पिता जगन्नाथ बडाईक ने घाघरा थाना में लिखित शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिसिया जांच में जब भैया राम से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली. घटना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी तरुण कुमार द्वारा सूचना देने के बाद न्यायालय से दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल को नियुक्त किया गया. दंडाधिकारी के उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि भैया राम नशे की हालत में कई बार अपने पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था. आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे लड़का के साथ प्रेम प्रसंग था. गुरुवार को भी उसी लड़के से फोन में बात करते हुए देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और उसने हत्या कर दी. शव को निकालने के लिए नगर पालिका गुमला से टीम बुलाई गई थी. कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही. मृतका की एक लड़की 12 वर्ष की है जबकि एक बच्चा 6 वर्ष का है. घटना के दिन दोनों बच्चा घर में नहीं थे. 

    गला घोंटा टैंक दुपट्टा पत्नी शव हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पीएम पर पलटवार, योजनाओं को चुनावी जुमला बताया
    Next Article NUSRL में गांधी जयंती मनाई, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.