Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»दिन में साइबर ठगी, रात में अय्याशी, 5 युवकों ने किराये पर ले रखा था फ्लैट
    क्राइम

    दिन में साइबर ठगी, रात में अय्याशी, 5 युवकों ने किराये पर ले रखा था फ्लैट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग में रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक गिरोह देवघर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. इस सिलसिले में पुलिस ने बांका (बिहार) जिले के कटोरिया के पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जो प्रोफेसर कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेकर वहां से साइबर ठगी का धंधा चला रहे थे. ये साइबर अपराधी दिन में लोगों को झांसा देकर उनसे ठगी करते थे और रात में फ्लैट में अय्याशी करते थे. पुलिस ने जब फ्लैट में छापेमारी की तो वहां मौज-मस्ती का सामान देख कर दंग रह गई. फ्लैट में कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त फ्लैट में छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है.

    Also Read: दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा की

    क्या-क्या बरामद हुआ

    युवकों के पास से पुलिस ने 20 मोबाइल, 45 सिम, 20 एटीएम, 6 लैपटॉप, 5 चेकबुक और लेन-देन से जुड़े पांच रजिस्टर बरामद किया है. रजिस्टर में ठगी की रकम का लेखा-जोखा है. किसने कितनी ठगी की गई और कितना बैंक में जमा कराया गया.

    फर्जी गेमिंग सॉफ्टवेयर से हो रही थी ठगी

    ये युवक 50 से ज्यादा फर्जी गेमिंग का सॉफ्टवेयर बनाकर उससे ठगी करते थे. लोगों को लगता था कि यह सही गेमिंग है, लेकिन असल में वह फर्जी होता था. डायमंड एक्सचेंज बुक, हिटमैन बुक, लोटस बुक सॉफ्टवेयर के माध्यम से तीन पत्ती अंदर बाहर, रिमी सर्कल, एविएटर गेम, जेटेक्स, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, हॉर्स रिचिंग, पॉलिटिक्स, कबड्डी, इंटरनेशनल कसीनो समेत अन्य गेमिंग में फर्जी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था.

    Also Read: देवघर में डेंगू का कहर, सदर अस्पताल में 10 और सीएचसी-पीएचसी में 5 बेड का वार्ड तैयार

    छोटी-मोटी रकम दोगुणा कर लेते थे झांसे में

    पुलिस की जांच में आया है कि ये साइबर अपराधी छोटी-मोटी रकम को पहले दोगुणा कर लोगों को झांसे में लेते थे. फिर उनसे मोटी रकम दांव पर लगवाते थे. इसके बाद उनसे ठगी कर ली जाती थी.

    Also Read: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर देवघर प्रशासन गंभीर, स्कूली बसों में लगेंगे जीपीएस, टॉल फ्री नंबर जारी होगा

    आरोपियों को चल-अचल संपत्ति की होगी जांच

    पुलिस सारे आरोपियों को चल-अचल संपत्ति की जांच करने की तैयारी कर रही है. बताया जाता है कि कुछ साल पहले तक सारे युवक बेरोजगार थे, लेकिन जब से ठगी का धंधा शुरू किया है, तब से महंगी गाड़ियां, आलीशान घर, जमीन, सोने का आभूषण युवकों के पास आने लगे. सारे युवक और उनके परिजनों के बैंक बैलेंस की भी पुलिस जांच करने की तैयारी कर रही है.

    Also Read: सदर अस्पताल में अब नहीं सड़ेंगी लाशें, लगेगा डीप फ्रीजर, दुर्गंध से मिलेगी राहत

    arrested atm bank balance Cheating checkbook cyber fraud debauchery Deoghar diamond exchange expensive cars fake gaming software flat fraud business gang laptop Mobile movable and immovable property objectionable items online betting police investigation Professor Colony Raid register SIM unemployment अय्याशी आपत्तिजनक सामान एटीएम ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरफ्तार गिरोह चल-अचल संपत्ति चेकबुक छापेमारी झांसे में लेना ठगी का धंधा डायमंड एक्सचेंज देवघर पुलिस जांच प्रोफेसर कॉलोनी फर्जी गेमिंग सॉफ्टवेयर फ्लैट बेरोजगारी बैंक बैलेंस महंगी गाड़ियां मोबाइल रजिस्टर लैपटॉप साइबर ठगी सिम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्राओं की सुरक्षा को लेकर देवघर प्रशासन गंभीर, स्कूली बसों में लगेंगे जीपीएस, टॉल फ्री नंबर जारी होगा
    Next Article श्राद्ध कर्म से लौटे बुजुर्ग की मिली लाश, शरीर पर थे चाकू के निशान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.