पलामू: पुलिस ने एक जेवर दुकान से लूटपाट करने वाले इंटर स्टेट गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे, चार जिंदा गोलियां और 54 ग्राम सोना बरामद किया है. यह गिरोह झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में कई बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. गिरफ्तारी छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर इलाके में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के 8 से 10 सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को मौके से पकड़ लिया. पलामू के एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि लूटकांड में शामिल आरोपियों ने घटना के बाद सोने का बंटवारा किया था. गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार हरिहरगंज, पंकज पासवान कुटुंबा, विशाल सोनी, विकास सोनी और राहुल कुमार औरंगाबाद का रहने वाला शामिल हैं. वहीं पुलिस इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी. गिरफ्तार आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं और अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं. जिससे पुलिस को आगे की जांच में मदद मिलेगी.
पलामू में इंटर स्टेट गिरोह के 5 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार व लूटा गया सोना बरामद

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleसड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की दो बहुओं की मौ’त, एक युवती घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

