रांची: शहर को साफ और स्वच्छ बनाने को लेकर नगर निगम रेस है. इसके लिए कैंपेन चलाए जा रहे है. रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठकों का दौरा जारी है. इतना ही नहीं लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. जिससे कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके. अब रांची नगर निगम ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का बीड़ा उठाया है. जिससे कि वे अपने घर और आसपास को भी स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाए. इसके अलावा बच्चों को बताया जा रहा है कि कैसे वे अपने घरों से इसकी शुरुआत कर सकते है. इसके बाद घरों से एक भी कचरा बाहर नहीं जाएगा. वहीं लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की बात कही जा रही है.
स्वच्छता के संस्कार
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है. जिस तरह लोग अपने घरों को साफ रखते है. कचरा डस्टबिन में डालते है. अगर वे इन आदतों को अपने डेली लाइफ का हिस्सा बना लें तो फिर परेशानी ही नहीं होगी. वहीं निगम के अधिकारियों का मानना है कि स्वच्छता का पहला पाठ बच्चे अपने घरों व स्कूलों से सीखते है. इसी स्वच्छता के संस्कार और आदत को अपने जीवनशैली में अपनाने हेतु स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत रांची नगर निगम के द्वारा विशेष रूप से निगम क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान सभी बच्चों को अपने घरों, मोहल्लों एवं अपने आस पास स्वच्छता रखने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है. चूंकि बच्चों की बातों का बड़ों के दिल-दिमाग पर गहरा असर होता है.
बच्चे पढ़ाएंगे लोगों को स्वच्छता का पाठ, नगर निगम कर रहा जागरूक

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article गया रेलवे स्टेशन से 4 लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

