Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 6:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बड़कागांव में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण
    क्राइम

    बड़कागांव में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग सांसद पहुंचे घटनास्थल, घटना की ली जानकारी, स्थानीय पुलिस प्रशासन से की वार्ता

    हजारीबाग: बड़कागांव के ठाकुर मोहल्ला के विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा बुधवार की शाम को और फिर पुनः गुरुवार की सुबह पुलिस के सामने पथराव होने से क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बन गया. इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को मिलते ही घटनास्थल ठाकुर मोहल्ला पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय घायलों और पीड़ित लोगों से बात करके घटना की पूरी जानकारी ली. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी एसी संतोष कुमार सिंह ने बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार के समक्ष बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल से वार्ता करके हुए उन्हें जमकर फटकार लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक जुलूस में एक समुदाय विशेष द्वारा वनसाइड पत्थरबाजी किया गया और दोबारा पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी करते हुए पुलिस को भी ललकारा गया. बावजूद इसके पुलिस करीब 14-15 घंटे बीतने पर भी किसी की गिरफ्तारी नहीं करती है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

    सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस

    वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बड़कागांव में पुलिस सत्ताधारी सरकार के इशारे पर काम कर रही है जो कतई नहीं चलेगा. सांसद मनीष जायसवाल ने यहां उग्र लोगों को समझाते हुए आश्वस्त किया की दोषियों को कतई बक्सा नहीं जाएगा और उनपर कड़ी कानूनी कारवाई जरूर होगी साथ ही उन्होंने बड़कागांव क्षेत्र की आवाम से समाज में अमन, शांति और सामाजिक सौहार्द बरकरार रखने का अपील किया. उन्होंने कहा कि रात में सरकारी स्कूल को खोला जाना, घरों के छतों पर पहले से पत्थर इकट्ठा कर रखा जाना और शांतिप्रिय ढंग से चल रहे धार्मिक जुलूस पर पत्थरबाजी करना और पुनः सुबह पुलिस के सामने पत्थरबाजी करना सुनियोजित ही प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि बड़कागांव में यहां आम विषय बन गया है.

    पिछले चार-पांच महीने में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं. जिसमें क्षेत्र के एक यज्ञ के कलशयात्रा के दौरान आक्रमण किया जाना, महुदी में शांति से प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर हटाए जाने के बाद एक विशेष समुदाय के जुलूस को प्रशासन द्वारा निकलवाना, बादम में एक चुनावी बाइक रैली में हमला किया जाना, डीजे बजाने वाले एक इंजीनियर का नाम पूछकर उसका हाथ तोड़ा जाना जैसी घटनाओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद से अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं किया जाना बड़कागांव पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है. बड़कागांव पुलिस इन मामलों को अच्छे तरीके से हैंडल नहीं कर पा रही है. जिस कारण बड़कागांव क्षेत्र में उन्माद फैल रहा है और एक समुदाय विशेष के लोग दमन कर रहे हैं.

    घटना के बाद अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं

    उन्होंने कहा कि बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला में रात में घटी घटना के बाद पुलिस आती है और शांत करती है लेकिन सुबह पुलिस के सामने उनपर भी पथराव किया जाता है और करीब 15- 16 घंटा होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की जाती है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि पुलिस का काम राजनीति करना नहीं बल्कि न्याय करना है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बड़कागांव पुलिस झामुमो- कांग्रेस और राजद की सरकार के दबाव में है और उन्हीं के दबाव में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए एक समुदाय विशेष को संरक्षण दे रही है और दूसरे समुदाय को दबाने का काम कर रही है. सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और बड़कागांव पुलिस से यह मांग भी किया कि बड़कागांव में पिछले कुछ महीनों में घटे सभी घटनाओं के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कारवाई कर न्याय करें अन्यथा हमलोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे.

    एसी संतोष कुमार सिंह कुंदन कांत विमल गिरफ्तारी घटनास्थल ठाकुर मोहल्ला तनाव धार्मिक जुलूस पथराव पुलिस प्रशासनिक अधिकारी बड़कागांव बड़कागांव एसडीपीओ विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंधु तिर्की ने लगाया आरोप, बीजेपी और आरएसएस आदिवासियों की पहचान को पहुंचा रहे नुकसान
    Next Article झारखण्ड पुलिस और एसबीआई के बीच हुआ एमओयू, नक्सली हिंसा में शहीदों के आश्रित को मिलेगा अतिरिक्त 10 लाख

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025
    झारखंड

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025
    Latest Posts

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.