Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोलकाता रेप-मर्डर केस : जूनियर डॉक्टर्स के पास पहुंची ममता बनर्जी, काम पर लौटने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता रेप-मर्डर केस : जूनियर डॉक्टर्स के पास पहुंची ममता बनर्जी, काम पर लौटने की अपील

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता: कोलकाता में चल रहे रेप और मर्डर मामले में जूनियर डॉक्टर्स के प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना स्थल पर पहुंची. जहां मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स को काम पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वह डॉक्टर्स के साथ हैं और उनकी सुरक्षा की चिंता करती हैं. साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य विभाग के आफिस के बाहर धरना दे रहे डॉक्टर्स से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं आपका दर्द समझती हूं और इसीलिए मैं आपके साथ हूं. मुझे सीएम पद की कोई चिंता नहीं है. मैंने अपने छात्र जीवन में भी आंदोलन किए हैं. हमें आपकी सुरक्षा की चिंता है.

    काम पर लौटे तो मांगों पर विचार

    ममता बनर्जी ने वादा किया कि अगर डॉक्टर्स काम पर लौट आते हैं तो उनकी सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलवाने के लिए सीबीआई से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा, मैं सीबीआई से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करती हूं. साल्ट लेक में स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर के बाहर जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा. मूसलाधार बारिश के बावजूद सभी अपने प्रदर्शन में टिके हुए थे. जूनियर डॉक्टर ने कहा जब तक मृतका को न्याय नहीं मिल जाता और हमारी अन्य मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक कोई भी ताकत हमारे प्रदर्शन को रोक नहीं पाएगी. साथ ही कहा कि उनकी मांगों में कोई राजनीति शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई सोचता है कि हम अड़ियल और जिद्दी हैं, तो यह गलत है. हम चिकित्सक हैं नेता नहीं. हमारी मांग केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की है.

    निषेधाज्ञा 30 सितंबर तक बढ़ी

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आसपास लागू निषेधाज्ञा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. यह आदेश 18 अगस्त को पहली बार लागू किया गया था, जिसके तहत निर्दिष्ट क्षेत्र में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है. बता दें कि नौ अगस्त को पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल से एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक की लाश मिली थी. आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई.

    कोलकाता जूनियर डॉक्टर्स डॉक्टर्स प्रोटेस्ट धरना पश्चिम बंगाल भावनात्मक अपील ममता बनर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेप मर्डर मामला साल्ट लेक सुरक्षा चिंता स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता ने चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 पदाधिकारियों का तबादला-पदस्थापन, देखें सूची

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.