बोकारो: जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार अपना हो. जनता और पुलिस के बीच की दूरी खत्म हो. इस विजन के तहत राज्यभर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. बोकारो जिला में चार जगहों पर आयोजन हो रहा है. बेरमो रेंज के तहत जन शिकायत समाधान कार्यक्रम डीवीसी 10 + 2 हाई स्कूल चंद्रपुरा में कार्यक्रम चल रहा है. यहां पर आवेदकों की लंबी भीड़ लगी हुई है. अभी तक करीब 50 आवेदक आ चुके हैं जिसमें ज्यादातर मामले जमीन और पैसा के लेन-देन को लेकर है. बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह पीड़ितों की एक-एक शिकायत को सूनते हुए उसका निष्पादन कर रहे है. वहीं, कुछ मामलों को एसडीपीओ बीएन सिंह द्वारा संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए बोला गया है. ताकि उन मामलों को उच्च प्राथमिकता देते हुए अभिलंब निष्पादन कर वरीय पदाधिकारी को सूचना शेयर करने को बोला गया है.
बेरमो में ज्यादातर मामले पैसे लेनदेन और जमीन के, एसडीपीओ बीएन सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर नवल सिंह करवा रहे त्वरित निष्पादन

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

