Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, महिलाएं बोली-सरकार ने हमारे हाथ को किया मजबूत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, महिलाएं बोली-सरकार ने हमारे हाथ को किया मजबूत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2024Updated:September 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ट्रेनिंग ग्राउंड खोजाटोली नामकुम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में लाखों की संख्या में महिलाएं पहुंची. कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के चेहरे पर सरकार के द्वारा दी जाने वाली मंईया सम्मान योजना को लेकर खुशी झलक रही थी. सीएम हेमंत सोरेन ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक और कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.  इस दौरान कार्यक्रम में आई सभी महिलाएं अपने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद करती नजर आई. साथ ही सरकार से महिलाओं के लिए और योजनाएं लाने की मांग की. अलग अलग जिलों से आई महिलाओं ने कहा कि सरकार ने ये योजना लाकर हमारे हाथ मजबूत करने का काम किया. वहीं कुछ महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, वह बड़ा बदलाव लेकर आएगा.

    पैसे दिए अब घर भी दे सरकार

    इस योजना के बारे में आंगनबाड़ी की सहिया से मालूम चला. उन्होंने बताया कि एक फार्म आया है. जिसमें एक हजार रुपया महीना में मिलेगा. इसके बाद पोस्टर भी देखा. फिर फार्म भर दिया. जिस तरह सरकार एक हजार रुपए दे रही है. अब सरकार घर का भी इंतजाम कर दे.

    डोमनिका तिर्की

    महिलाओं को सरकार साथ दे रही है. एक हजार रुपए से हम बहुच कुछ कर सकेंगे. अपने हाथ में पैसा होगा तो बच्चों के लिए भी कुछ कर सकते है. ये पहला योजना है जो सरकार से हमें मिला है.

     

    निशु

    हमलोगों को तो यूट्यूब के माध्यम से पता चला कि झारखंड में सरकार ऐसी योजना चला रही है. इसके बाद हमलोग फार्म का पता करने गए. जहां पर फार्म तो भर दिया. अभी हमारे खाते में राशि नहीं आई है. बताया गया कि जब सरकार भेजेगी तो मिल जाएगा. सरकार जो राशन दे रही है उसमें भी थोड़ा बढ़ोतरी कर दे.

    अनिता तिर्की

    सरकार को महिलाओं के लिए रोजगार की भी योजना लाने की जरूरत है. जिस तरह से हमलोगों को 1 हजार रुपया दिया जा रहा है. जब हमारे पास रोजगार होगा तो हम भी अपना घर संभाल सकेंगे. वैसे एक हजार भी हम बहनों के लिए कम नहीं है.

    कंचन देवी

    महिलाओं के लिए एक सपोर्ट की तरह है. जह हम काम करते है तो पैसे मिलते है. लेकिन यह घर में रहने वाली महिलाओं के लिए बड़ी राहत है. हमें सरकार पर भरोसा है कि महिलाओं के लिए और कुछ मदद करे. सरकार हमें आवास भी दे. महिलाओं के लिए रोजगार मिले तो हम भी उन्हें सपोर्ट करेंगे.

    सुनीता खलखो

    खोजाटोली झारखंड ट्रेनिंग ग्राउंड नामकुम बदलाव मईया सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण महिलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाएं सकारात्मक परिवर्तन सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article6 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर लग सकती है मोहर
    Next Article सीएम हेमंत बोले-जब इंसान कुछ ठान लें और ईमानदारी से काम करें तो उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.