Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग कोर्ट परिसर में घुस गए हथियार के साथ अपराधी, देखें फिर क्या हुआ
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग कोर्ट परिसर में घुस गए हथियार के साथ अपराधी, देखें फिर क्या हुआ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: हजारीबाग कोर्ट परिसर में मंगलवार को अचानक हथियारबंद अपराधी घुस गए. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अपराधियों को धर दबोचा. बता दें कि हजारीबाग कोर्ट में आज एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं का परीक्षण किया गया. यह मॉक ड्रिल मंगलवार को दोपहर 12:15 से 13:30 बजे तक चला. मॉक ड्रिल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग के निर्देशन में हुआ. पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) की अगुवाई में एक विशेष टीम ने इस मॉक ड्रिल को अंजाम दिया. मॉक ड्रिल की शुरुआत कोर्ट परिसर में अचानक हथियारबंद अपराधकर्मियों के घुसने की सूचना से हुई. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया. जिला पुलिस बल, विशेष शाखा और डॉग स्क्वायड की मदद से 2 छद्म अपराधियों को पहचान कर पकड़ा गया. डॉग स्क्वायड की मदद ने इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाया.

     

    सुरक्षा को बेहतर बनाना उद्देश्य

    इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण करना और सुरक्षा खामियों की पहचान करना था. साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और ठोस पहल की तैयारी भी इस ड्रिल का हिस्सा थी. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस टीम ने अपनी तत्परता और सतर्कता का परिचय दिया. कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा बिंदुओं की खामियों को चिन्हित किया गया. इस ड्रिल के निष्कर्षों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने के उपाय किए जाएंगे.

     

    ये है भविष्य की योजना

    पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने मॉक ड्रिल में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की और भविष्य में नियमित रूप से इस तरह के मॉक ड्रिल आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. हजारीबाग जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस मॉक ड्रिल ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और पुलिस बल की तत्परता, सतर्कता और समर्पण को प्रदर्शित किया है.

    civil Court Hazaribagh High jharkhand police ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘सशक्त सेना समृद्ध भारत प्रदर्शनी’ 6 से, डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल शो के साथ बहुत कुछ होगा खास
    Next Article टाटीझरिया के सरकारी स्कूलों में रीडिंग कैंपेन, आधे घंटे तक सभी पढ़ते रहे किताब

    Related Posts

    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025
    Latest Posts

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.