Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रजरप्पा पूजा करने आया गया का श्रद्धालु दामोदर में समाया, तलाश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा पूजा करने आया गया का श्रद्धालु दामोदर में समाया, तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2024Updated:September 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को आया एक शख्स दामोदर नदी में बह गया. शख्स बिहार के गया का रहने वाला है. रविवार देर रात तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

     

    मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले से बस और चार पहिया वाहन से करीब 15 -20 महिला और पुरूष मां छिन्नमस्तिका के दर्शन पूजन के लिए रजरप्पा पहुंचे थे और पूजा अर्चना करने के बाद वे वापस लौटने के लिए जाने लगे. इसी दौरान कौशल कुमार और अंकित कुमार तांती अन्य लोगों से नदी किनारे से आने की बात कहकर दामोदर नदी के पास पहुंचे.

     

    कौशल कुमार बोकारो-रामगढ़ पुल के पास दामोदर नदी में हाथ धोने के लिए जैसे नदी किनारे पहुंचे, उसी दौरान कौशल का पैर फिसल गया. अंकित ने हल्ला करते हुए कौशल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा. तभी नदी के किनारे एक दुकानदार ने अंकित को तो निकाल लिया लेकिन कौशल को नदी से नहीं निकाल पाया. दामोदर नदी का बहाव भी काफी तेज था और देखते ही देखते कौशल डूब कर ओझल हो गया.

     

    तब तक पूरी घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ कौशल के साथ पहुंचे उनके लोगों को भी हुई. लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे लेकिन डूबे हुए श्रद्धालु कौशल कुमार का कोई पता नहीं चला. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोला थाना के सब इंस्पेक्टर अमित वहां पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया लेकिन रात हो जाने के कारण और नदी में बहाव तेज होने के कारण डूबे हुए व्यक्ति कौशल कुमार का कोई पता नहीं चल पाया.

     

    गोला अंचल के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद गोला के सब इंस्पेक्टर अमित वहां गए थे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए कौशल कुमार को खोजने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज था और दामोदर नदी में चट्टान काफी है जिसके कारण डूबे हुए व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया. नदी के किनारे रहने वाले गांव के प्रमुख व्यक्तियों को इसकी सूचना दी गई है, यदि नदी के किनारे कुछ पता चलता है तो वह पुलिस को सूचित करें. कौशल कुमार बिहार के गया जिले के एसपी कोठी के पास रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो कई बसों के मालिक भी बताये जा रहे हैं.

    अंकित कुमार तांती अंकित को बचाने एक व्यक्ति के डूबने की सूचना ओझल हो गया कौशल कुमार कौशल कुमार बिहार के गया जिले के एसपी कोठी के पास रहने वाले कौशल को नहीं निकाल पाया खोजने का प्रयास खोजबीन गया गोताखोरों की मदद गोला अंचल के इंस्पेक्टर पंकज कुमार गोला थाना डूबने डूबे हुए कौशल कुमार को खोजने डूबे हुए व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया तेज बहाव दर्शन दामोदर नदी दामोदर नदी का बहाव दामोदर नदी के पास दामोदर नदी में चट्टान दुकानदार नदी किनारे नदी के किनारे रहने वाले गांव के प्रमुख व्यक्तियों नदी में बहाव तेज पानी का बहाव तेज पुलिस पैर फिसलना बसों के मालिक। बह गया बिहार बोकारो-रामगढ़ पुल मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा रात हो जाने रामगढ़ शख्स शोर मचाते हुए सब इंस्पेक्टर अमित सूचना दी गई स्थानीय गोताखोरों की मदद स्थानीय लोग हाथ धोने
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर, नहीं उठा लोगों के घरों से कचरा
    Next Article पेरिस पैरालंपिक: भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने जीता रजत पदक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.