Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीसीटीवी कैमरे पर किया स्प्रे और एटीएम काटकर उड़ा लिए 2 लाख 78 हजार
    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीटीवी कैमरे पर किया स्प्रे और एटीएम काटकर उड़ा लिए 2 लाख 78 हजार

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2024Updated:August 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुजफ्फरपुर में एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां बेलगाम अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित IDBI बैंक के एटीएम में घटी. शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया और गैस कटर से एटीएम का बॉक्स काटकर 2 लाख 78 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.

    क्या है पूरा मामला

    शनिवार की सुबह लगभग 3:40 बजे, तीन अपराधियों ने सेडान गाड़ी से बीबीगंज के आर के टावर स्थित IDBI बैंक के पास पहुंचकर एटीएम की रेकी की. बाद में तीनों बदमाश एटीएम के अंदर घुस गए और सभी सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे छिड़क दिया, ताकि उनकी तस्वीरें न कैद हो सकें. अपराधियों ने महज 35 मिनट में गैस कटर से एटीएम का बॉक्स काट दिया और उसमें रखे पैसे चुरा लिए. इसके बाद, सुबह करीब 4:15 बजे, बदमाश संजय सिनेमा की ओर भाग गए. सबसे चिंताजनक बात यह रही कि घटना के समय किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह 7 बजे जब गार्ड ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो बैंक कर्मियों को इसकी सूचना दी.

    पुलिस जांच में जुटी

    बैंक के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सदर थाना को मामले की सूचना दी. सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. FSL की टीम को भी बुलाया गया है और वरीय अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है. बैंक के मैनेजर रमेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि एटीएम में 2.78 लाख रुपये थे, जिन्हें बदमाशों ने लूट लिया. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा जारी है.

    2.78 लाख रुपये IDBI बैंक अपराधी अश्मित कुमार एटीएम एटीएम बॉक्स एफएसएल टीम कूच बिहार गैस कटर पुलिस जांच बिहार बीबीगंज बैंक मैनेजर मुजफ्फरपुर रमेंद्र कुमार लूट लूट की घटना संजय सिनेमा सदर थाना सीसीटीवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद सिपाही बहाली: पलामू केंद्र पर दौड़ में तीन अभ्यर्थी बेहोश
    Next Article किसानों को खुशहाल बनाने के लिए 6 मूल मंत्रों पर काम कर रही सरकार : शिवराज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.