Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»गुंडे है या लोन रिकवरी एजेंट, जानें क्यों ऐसा कहा सुप्रीम कोर्ट ने
    Uncategorized

    गुंडे है या लोन रिकवरी एजेंट, जानें क्यों ऐसा कहा सुप्रीम कोर्ट ने

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों के लोन वसूली एजेंटों द्वारा लोन समय पर भुगतान न करने पर लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ प्रताड़ना के मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने लोन वसूली संस्था के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है और इसके साथ ही वसूली एजेंट से पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलाने का आदेश भी दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोन वसूली वाली संस्थाएं गुंडों के गिरोह की तरह व्यवहार करती हैं और ताकत के बल पर लोन धारकों को सताती हैं. अगर इन संस्थाओं के खिलाफ शिकायतें मिलती हैं, तो पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने एक मामले में लोन लेने वाले व्यक्ति की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पुलिस को आरोपी लोन वसूली संस्था के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया.

    बस खरीदने के लिए लिया था लोन

    यह मामला कोलकाता के देवाशीष बी रायचौधुरी का है, जिन्होंने 2014 में बैंक ऑफ इंडिया से बस खरीदने के लिए 15 लाख रुपए का लोन लिया था. दिसंबर 2014 से मासिक किस्त के रूप में 26,502 रुपए का भुगतान किया जाना था. बस के कागजात बैंक के पास गिरवी थे. कुछ समय तक भुगतान होने के बाद जब लोन भुगतान रुका, तो बैंक के रिकवरी एजेंट ने पहले धमकाया और फिर दुर्व्यवहार किया. इसके बाद बस को जब्त कर लिया गया. इस मामले में देवाशीष बी रायचौधुरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने इसे अनुचित मानते हुए मुआवजे की रकम तय कर वसूली एजेंट से इसकी वसूली का आदेश दिया है.

     

    आरोप पत्र कोर्ट का आदेश कोलकाता जस्टिस उज्जल भुइयां जस्टिस सूर्यकांत दुर्व्यवहार देवाशीष बी रायचौधुरी प्रताड़ना बस खरीदने बैंक ऑफ इंडिया बैंकों मुआवजा रिकवरी एजेंट लोन लोन वसूली एजेंट सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधेपुरा में एक व्यक्ति ने दो बड़े भाइयों को गोली मारी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
    Next Article चंपाई सोरेन से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी है साथ में

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.