रांची: सरायकेला जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान डॉक्टर बी मंडल के रूप में हुई है. जिनका शव पूर्वी सिंहभूम के कवाली थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था. हालांकि पुलिस ने हत्या में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 10 बजे राजनगर स्थित डॉ. बी मंडल के आवास स्थित क्लीनिक से अपराधी उनको किडनैप कर बोलेरो में जबरन लेकर भाग रहे थे. जिसकी जानकारी पुलिस को मिली तो अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया. फिलहाल पोटका और राजनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. डॉक्टर बी मंडल जिला के एक प्रसिद्ध थे. उनकी दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. डॉक्टर की हत्या को अंजाम देने के बाद बिना नंबर के सफेद रंग के बोलेरो से भाग रहे अपराधियों को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है.
सरायकेला में अपहरण के बाद डॉक्टर की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article झारखंड के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी!
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

