Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की जासूसी करते दो एसआई दिल्ली में धराएं
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की जासूसी करते दो एसआई दिल्ली में धराएं

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी के आरोप में झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दो सब-इंस्पेक्टर को मंगलवार शाम दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया. ये पुलिसकर्मी अब चाणक्यपुरी थाने की पुलिस की हिरासत में हैं. इस घटना के बाद चंपाई सोरेन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सब-इंस्पेक्टर ने स्वीकार किया कि उन्हें एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने जासूसी का टास्क सौंपा था. इस टास्क के तहत, उन्हें चंपाई सोरेन की गतिविधियों की निगरानी करने के लिए झारखंड पुलिस के आईजी प्रभात कुमार द्वारा लगाया गया था.

    18 अगस्त को भी किया था फॉलो

    दोनों सब-इंस्पेक्टर ने 18 अगस्त को भी चंपाई सोरेन का पीछा किया था जब वह दिल्ली आए थे. 26 अगस्त को चंपाई सोरेन के कोलकाता से दिल्ली आने पर, इन दोनों पुलिसकर्मियों ने उसी फ्लाइट में यात्रा की और ताज होटल के उसी फ्लोर पर कमरा लिया जहां चंपाई सोरेन और उनके करीबी लोग ठहरे हुए थे. हिमंता बिस्वा सरमा ने इस घटना को प्राइवेसी पर हमले का गंभीर मामला बताते हुए इसकी जांच की मांग की है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह मामला हनीट्रैप का भी हो सकता है क्योंकि दोनों सब-इंस्पेक्टर के साथ एक महिला भी उनके कमरे में पहुंची थी. उन्होंने कांग्रेस तथा झामुमो पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

     

     

    एफआईआर गिरफ्तारी चंपाई सोरेन चाणक्यपुरी थाना चुनाव सह प्रभारी जासूसी झारखंड झारखंड पुलिस झारखंड भाजपा दिल्ली निगरानी सब इंस्पेक्टर संवैधानिक पद स्पेशल ब्रांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पेट्रोल पंपों में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान, जानें किस दिन रहेंगे बंद
    Next Article जामताड़ा में लगा रोजगार मेला, 6704 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.