Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स में मारपीट: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एफआईआर के बाद शुरू हुई जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में मारपीट: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एफआईआर के बाद शुरू हुई जांच

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में देर रात होमगार्ड जवान और जूनियर डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना में कई जूनियर घायल हुए है. वहीं कई होमगार्ड जवान भी चोटिल हुए है. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बरियातू थाने में दर्ज कराए गए एफआईआर में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमें 10 डॉक्टर हैं और 10 होमगार्ड के जवान शामिल हैं. अब इस मामले में मारपीट किसने शुरू की इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. जिससे साफ हो पाएगा कि पहले मारपीट किसने शुरू की.

    वीडियो हो रहा वायरल

    घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ युवा एक होमगार्ड जवान को पीट रहे है. वहां पर पुलिस भी बीच बचाव के लिए पहुंची है. वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें होमगार्ड जवानों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद चल रहा है. ऐसे में जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई.

    जेडीए और होमगार्ड का आरोप

    मंगलवार को होमगार्ड जवानों ने मेडिकोज को घेरकर उनके साथ मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली. वहीं होम गार्ड जवानों ने भी जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इसमें होम गार्ड जवानों को चोटें आई है. वहीं जूनियर डॉक्टर भी घायल हुए है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि बाहर के लोगों को रिम्स कैंपस में घूमने की मनाही है. ऐसे में स्टूडेंट्स को आईडी कार्ड साथ रखने कहा जाता है. लेकिन कार्ड रहने के बावजूद मेडिकोज के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.

    एक महिला गार्ड ने रिम्स की एक छात्रा को आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी उसे स्टेडियम में घुसने से रोक दिया. इतना ही नहीं उससे दुर्व्यवहार किया और उसके साथ धक्का-मुक्की की. जबकि उस समय स्टेडियम के अंदर बाहरी लोग भी मौजूद थे. मेडिकोज जब उस छात्रा के हित में बात करने आए तो महिला गार्ड ने अपने नशे में धुत सहकर्मियों को बुलाया, जिन्होंने ठीक से कपड़े भी नहीं पहने थे. हाथों में डंडा लिए उन्होंने स्टूडेंट्स को घेर लिया और धमकी दी कि किसी को जाने नहीं देंगे और शटर बंद करने लगे. इस दौरान महिला गार्ड मौके से भाग गयी और उसके सहकर्मी छात्रों के साथ हाथापाई करने की बात कही गई है.

    आईडी कार्ड एफआईआर घायल जांच जूनियर डॉक्टर जेडीए दुर्व्यवहार धमकी नशे में धुत पुलिस बरियातू थाना बाहरी लोग महिला गार्ड मारपीट मेडिकोज रांची रिम्स वायरल वीडियो सीसीटीवी फुटेज स्टेडियम होमगार्ड जवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपारा शिक्षकों की बैठक आज, शिक्षा मंत्री के साथ मानदेय बढ़ोतरी पर बन सकती है सहमति
    Next Article एक्सपर्ट्स ने चेताया, यूक्रेन ने कुर्स्क न्यूक्लियर पावर प्लांट पर किया हमला तो ज्यादा होगा नुकसान

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.