Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने की विधानसभा चुनाव पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को दिया टास्क 
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने की विधानसभा चुनाव पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को दिया टास्क 

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. जिसमें कांग्रेस के नेता, जिला अध्यक्ष, अग्रणी मोर्चा संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव सिर पर है और हमें इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी. प्रमंडल और जिला स्तर पर चुनावी गतिविधियां और कार्यक्रमों को लगातार जारी रखना होगा, ताकि जनता के बीच सरकार द्वारा किए गए कामों का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके. उन्होंने महागठबंधन की सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया.

    कल से चलेगा संवाद अभियान

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारी को मिलकर पूरा करना है. उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के तहत 26 अगस्त से 30 अगस्त तक रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और कोल्हान प्रमंडल में जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जाएगा. इसके साथ ही महागठबंधन की सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे किसान ऋण माफी, जेपीएससी परीक्षा, और वृद्धावस्था पेंशन की उम्र सीमा में बदलाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी.

     

    डॉ. रामेश्वर उरांव ने विपक्ष पर बोला हमला

    कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जन-सरोकार के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने संगठन की ताकत और जनता के बीच सही सूचनाएं पहुंचाने पर जोर दिया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संगठन को एकजुट रहने और आगामी चुनाव में सफल रणनीति अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में सरकार का गठन हुआ है और अब कांग्रेस को अपनी नीतियों को मजबूती से जनता के बीच रखना होगा.

     

    वरिष्ठ नेताओं ने साझा की रणनीति

    बैठक में कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की. इनमें सुबोधकांत सहाय, डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, सुखदेव भगत और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल थे. कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारी को बल देने और जनता के बीच अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की है.

    उपलब्धियां कांग्रेस कार्यकर्ता किसान ऋण माफी चुनाव चुनावी रणनीति. जन-सरोकार जनता जिला जेपीएससी परीक्षा झारखंड नीतियां। नेता पंचायत प्रखंड बैठक मंडल महागठबंधन रणनीति रांची विपक्ष वृद्धावस्था पेंशन संगठन सरकार संवाद अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइजरायल-लेबनान में तनाव: इजरायली प्रधानमंत्री ने 48 घंटे के लिए लगाई इमरजेंसी, जानें क्यों
    Next Article जमीन विवाद में घरवालों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.