Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खरसावां में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े शख्स को रौंदा, मौ’त; विरोध में सड़क जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    खरसावां में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े शख्स को रौंदा, मौ’त; विरोध में सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खरसावां : खरसावां के बाजारसाही में शनिवार की रात तेज गति से आ रही एक मारुति अर्टिगा कार चालक ने सड़क किनारे खड़े एक शख्स को रौंदकर फरार हो गया. इस घटना में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खरसावां के बाजारसाही निवासी प्रशांत मोदक (48) की किराने की दुकान से कुछ सामान खरीद वापस घर लौट रहे था. इस दौरान बाजारसाही हरिमंदिर के पास वह कार की चपेट में गया.

    कार की रफ्तार तेज होने के कारण हुआ हादसा

    बताया जाता है कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी. तेज रफ्तार वाहन को देखकर वह सरायकेला-खरसावां के बाजारसाही हरिमंदिर रोड के किनारे स्थित एक चापाकल के पास खड़ा हो गया. बावजूद वह कार चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया. कार की चपेट में आने से उसके दोनों पर टूट गये. साथ ही शरीर के कई अन्य हिस्से में अंदरूनी चोटें आयीं. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे खरसावां स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया.

    आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह खरसावां बाजार क्षेत्र में सड़क जाम कर दी. खरसावां बाजार होते हुए हाईस्कूल की ओर आने- जाने वाली सभी मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है. इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. बाजार क्षेत्र के दुकानदारों ने भी अपने दुकानों को बंद रखा. स्थानीय लोगों ने पुलिस- प्रशासन से दोषी वाहन चालक को चिन्हित कर कार्रवाई करने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. खबर लिखे जाने तक जाम नहीं हटा है.

     

    आक्रोश कार चालक खरसावां खरसावां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चापाकल जमशेदपुर रेफर तेज रफ्तार पुलिस प्रशासन प्रशांत मोदक बाजारसाही मारुति अर्टिगा मुआवजा वाहन दुर्घटनाएं सड़क जाम सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सरायकेला-खरसांवा स्थानीय लोग हरिमंदिर रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम से मिले कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article जिला परिषद सदस्य के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, CCTV में कैद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Latest Posts

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.