Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबागः पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, 15 पेटी विदेशी शराब बरामद
    झारखंड

    हजारीबागः पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, 15 पेटी विदेशी शराब बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग। जिले की गोरहर पुलिस ने एक कार से 15 पेटी विदेशी शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कोरोना वायरस के महामारी के दौरान पूरे झारखंड में लॉकडाउन है, लेकिन इसके बावजूद नशे के व्यापारी अपना गोरखधंधा चला रहे हैं।

    आलम यह है कि उन्हें लाखों रुपये की कमाई भी इस गोरखधंधे से हो रही है, लेकिन पुलिस ने अब ऐसे गोरखधंधा करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोरहर पुलिस ने आज छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की शराब बरामद की।

    बरही डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में शराब के गोरखधंधे की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है.डीएसपी ने बताया कि बगोदर की ओर से आ रही कार संख्या wb 38एस 9745 से गोरहर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान थाना गेट पर से बरामद किया है। इस दौरान नरेश सिंह व काजेश कुमार दनुवा थाना चौपारण को हिरासत में लिया गया है।

    शराब बगोदर बाजार से बिहार ले जायी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर तस्करों को पकड़ा गया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस कार्रवाई में रवि कुमार एवं अनिल यादव व अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। आरोपियों के खिलाफ गोरहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जब से लॉकडाउन हुआ है पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

    दो दिन पूर्व भी चोरदाह से तीन मोटरसाइकिल, पिकअप, अल्टो कर चोरी की बरामद की गई थी। शराब की जांच के लिए सेंपल भेजा जाएगा। नकली है असली इसकी जांच के बाद पता चलेगा। टीम में बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, गोरहर थाना प्रभारी शंभूनंदन ईश्वर आदि शामिल थे।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : खगड़िया में किसान की गोली मारकर हत्या
    Next Article देवघर : होम क्वारंटाइन अवधि के दौरान विशेष सावधानी व सर्तकता बरतने की जरूरतः उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    झारखंड

    धनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    August 3, 2025
    गिरिडीह

    झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    August 3, 2025
    Latest Posts

    कुलगाम मुठभेड़: तीसरे दिन भी जारी एन’काउंटर, अब तक तीन आतंकी ढेर

    August 3, 2025

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को रौंदा, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025

    धनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    August 3, 2025

    झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.